Advertisement

Updated November 23rd, 2018 at 15:38 IST

दिल्ली में 'नरभक्षी' होने की अफवाह में नाइजीरिया-तंजानिया के महिला और पुरुषों पर नस्लीय हमला

नरभक्षी होने की अफवाहों के बीच उग्र भीड़ ने चार नाइजीरियन- तंजानिया मूल की महिला और दो नाइजीरियाई पुरुषों पर हमला कर दिया.

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

दिल्ली से एक नस्लीय हमले का चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नरभक्षी होने की अफवाहों के बीच उग्र भीड़ ने चार तंजानिया मूल की महिला और दो नाइजीरियाई पुरुषों पर हमला कर दिया. विदेशी नागरिकों पर ये हमले द्वारका के अगल - अगल जगहों पर हुए है. पुलिस यहां से छह लोगों को सुरक्षित निकाला है और मामले की जांच कर रही है. 

जानकारी के अनुसार  द्वारका नॉर्थ पुलिस थाने में कॉल कर विदेशी महिला ने शाम 6.57 बजे से 7.38 बजे के बीच झगड़ा होने की सुचना दी. जिसके बाद पुलिस बल वहां पहुंची. जहां करीब 200 से 250 लोगों की उग्र भीड़ के बीच से विदेशी महिला को सुरक्षित बहार निकाला. 

इस दौरान  एक महिला ने शाम 7.40 में पुलिस को छह बार फोन कर सुचना दी नाइजीरियाई लोगों ने उसके 16 साल के लड़के का अगवा कर लिया है . मौके पर पुलिस ने जांच में पाया कि महिला के घर से कोई अगवा नहीं हुआ है. थोड़ देर बाद पुलिस ने ओल्ड पालम रोड के हरि विहार से तंजानिया की दो महिला फातिमा (25 साल) और एस्टा जोशवा (30 साल) को सुरक्षित बाहार निकाला. 

चश्मदीद राजमल ने बताया कि गुरुवार को हरि विहार इलाके में कुछ अज्ञात लोग एक नाइजीरिनयन युवक के साथ आए थे. उन लोगों ने उस नाइजिरयन युवक को पकड़ रखा था और उससे पूछताछ कर रहे थे कि उनका भाई कहां है. चश्मदीद ने एक घर के तरफ इशारा करते हुए बताया कि विदेशी युवक ने उन लोगों को बताया कि उसने उनके भाई को आखिरी बार इस घर पर देखा था. 

उसने आगे कहा कि, '' लड़के के भाई का मोबाइल उस नाइजीरियन युवक के पास मिला. जिसके वहां काफी शोर शराबा होने के बाद लोग इखट्टा हो गए. उसके बाद पुलिस को कॉल की गई. स्थानीय पुलिस लगभग आधे घंटे बाद आई. उसके बाद पुलिस ने तीन विदेशी महिलाओं को सुरक्षित बाहार निकाला.  बाकी 3 नाइजिरयन युवक दीवार कूद कर भाग गए. जिसके बाद उग्र लोगों ने उन विदेशी लोगों को पकड़ कर इलाके के अगल -अगल जगहों पर उनकी पीटाई की. 

चश्मदीद ने बताया कि अफवाह था कि इन लोगों ने एक बच्चा खा लिया है. लेकिन देर रात पुलिस ने पुरे घर की तलाशी ली लेकिन ऐसा कोई संदग्धित समान नहीं मिला.

Advertisement

Published November 23rd, 2018 at 15:38 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo