Advertisement

Updated February 11th, 2022 at 22:46 IST

हिजाब प्रकरण: एएमयू के छात्र-छात्राओं ने निकाली पदयात्रा

AMU के छात्र-छात्राओं ने कर्नाटक में हिजाब पहनने से रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन कर रही कर्नाटक की मुस्लिम लड़कियों के समर्थन में शुक्रवार को पदयात्रा निकाली।

| Image:self
Advertisement

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र-छात्राओं ने कर्नाटक में हिजाब पहनने से रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन कर रही कर्नाटक की मुस्लिम लड़कियों के समर्थन में शुक्रवार को पदयात्रा निकाली।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के बॉब-ए-सर सैयद गेट से पुरानी चुंगी चौराहे के नजदीक शताब्दी द्वार तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान एक बयान जारी कर कहा कि हिजाब पर पाबंदी धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार पर हमला है।

बयान में कहा गया कि एएमयू के छात्र-छात्राओं ने अभी तक हिजाब मामले पर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि कोई ऐसा कदम उठाया जाए जिससे उन लोगों के मंसूबे पूरे हों, जो माहौल खराब करना चाहते हैं।

बयान में कहा गया कि एएमयू की छात्र-छात्राएं कर्नाटक में अराजक तत्वों की भीड़ से घिरी होने के बावजूद बहादुरी से उनका सामना करने वाली मुस्लिम लड़की को सलाम करती हैं।

प्रदर्शनकारियों की प्रवक्ता मंशा जहरा ने कहा, "हम हिजाब को आजादी की निशानी मानते हैं ना कि उत्पीड़न की। क्योंकि हम यह मानते हैं कि हिजाब हमारा कवच है। हम किसी को भी यह तय करने की इजाजत नहीं देंगे कि हमें क्या पहनना है।"

 ये भी पढ़ें: UP Election: हिजाब विवाद और UCC पर बोले सीएम योगी; "शरीयत नहीं संविधान से चलेगा देश"

Advertisement

Published February 11th, 2022 at 22:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 दिन पहलेे
11 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Hospital beds
1 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo