Advertisement

Updated June 4th, 2023 at 11:01 IST

UP में 'लव जिहाद' का नया मामला- एक युवक, दो सगी बहनें; घर से भगाया और फिर...

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में दो सगी बहनें कथित तौर पर 'लव जिहाद' (Love Jihad) की शिकार बनी हैं। इसका खुलासा होने के बाद मामला अब पुलिस (Police) तक जा पहुंचा है।

Reported by: Dalchand Kumar
Love Jihad (Image: ANI)
Love Jihad (Image: ANI) | Image:self
Advertisement

देश में कथित 'लव जिहाद' (Love Jihad) की घटनाओं ने जोर कर पकड़ लिया है। कहीं कलावे का छलावा, कहीं फर्जी पहचान तो कहीं फरेब के इरादे से शादी का वादा... हिंदू लड़कियों के साथ घट रहीं ऐसी कहानियां हर रोज सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से कथित 'लव जिहाद' का एक नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में दो सगी बहनें कथित तौर पर 'लव जिहाद' की शिकार बनी हैं। इसका खुलासा होने के बाद मामला अब पुलिस तक जा पहुंचा है। 

बताया जा रहा है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने दो सगी बहनों को अपने जाल में फंसाया है। इस युवक ने पहले बड़ी बहन को फंसाया और करीब 6 बाद छोटी नाबालिग बहन को भगाकर ले गया। आरोप है कि विशेष समुदाय के युवक ने करीब 6 साल पहले एक लड़की से प्यार किया था। ये लड़की पहले से ही तलाकशुदा थी और उसके 2 बच्चे भी थी। उसकी मजबूरी का उस युवक ने फायदा उठाया और अपने प्रेमजाल में उसे फंसाया। कुछ साल तक दोनों साथ में रहे और दोनों का एक बच्ची भी हो गया था।

जबरन धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था जावेद

आरोप लगाए गए हैं कि वो युवक इस लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया, तो उसे छोड़ दिया। इसके बाद विशेष समुदाय के इस युवक ने उसकी छोटी बहन को भी बहला-फुसलाकर अपनी बातों में ले लिया। छोटी बहन को लेकर वो कई दिन पहले भाग गया था। करीब 10 दिन बाद लौटकर वापस आया था। छोटी बहन ने आरोप लगाए हैं कि उसकी बड़ी बहन को छोड़ने के बाद वह युवक उसके पीछे पड़ा हुआ था। वो मेरे साथ निकाह करना चाहता था और मेरा भी धर्म परिवर्तन कराना चाहता था, लेकिन मैंने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: कहां हैं शाइस्‍ता, गुड्डू मुस्‍लिम, अरमान और साबिर? Umesh Pal Murder के 100 दिन बाद भी STF खाली हाथ 

शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला

अपने बेटियों के साथ हुई इस घटना के बाद उनकी मां थाने में शिकायत लेकर पहुंची। लड़कियों की मां ने कहा कि आरोपी का नाम जावेद है। उसकी छोटी बेटी कारखाने में काम करती थी और जावेद भी वहीं काम करता था। वह उसकी बेटी को लेकर 10 दिनों तक गायब था। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद लड़की को बरामद किया। इस घटना से हिंदू पक्ष के लोगों में आक्रोश है। लोग इसे 'लव जिहाद' की घटना बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली : One-sided Love के चलते महिला सहकर्मी पर चाकू से हमला, खुद को भी लगाई फांसी

Advertisement

Published June 4th, 2023 at 11:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo