Advertisement

Updated May 31st, 2021 at 12:55 IST

अलीगढ़ः ANM ने वैक्सीन की 29 लोडेड सिरिंज को कूड़ेदान में फेका, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

वहीं अब अलीगढ़ में अस्पताल की एक ANM (कर्मचारी) पर वैक्सीन की बर्बादी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने जानबूझकर टीके की बर्बादी की है। 

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

एक तरफ पूरे देश में टीका लगवाने की मुहिम चल रही है। खुद पीएम मोदी ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। वहीं अब अलीगढ़ में अस्पताल की एक ANM (कर्मचारी) पर वैक्सीन की बर्बादी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने जानबूझकर टीके की बर्बादी की है। 

बताया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को कर्मचारी ने खाली इंजेक्शन चुभो दिया और वैक्सीन कूड़ेदान में फेंक दी। लोगों को काफी जद्दोजहद और हाथपैर मारने के बाद स्लॉट मिला रहा है। मगर टीके की डोज लगने के बजाय कूड़ेदान की शोभा बढ़ा रही हैं।

जमालपुर सीएचसी की एएनएम पर कूड़ेदान में 29 वैक्सीन की डोज फेंकने का आरोप है। बता दें, सभी वैक्सीन को बरामद कर लिया गया है। लेकिन सवाल पूछे जाने पर कर्मचारी ने मुंह पर नकाब पहन बड़ी ही सरलता और आसानी से सभी आरोपों से इंकार कर दिया। कर्मचारी नेहा खान के साथ काम करने वाली दूसरी एएनएम और स्टाफ ने भी इस बात की तस्दीक कर दी कि वो लगातार कहने के बावजूद भी वैक्सीन लगाए बिना कूड़ेदान में फेंक रही थी और सवाल पूछने पर मासूमियत के साथ दिमाग़ में टेंशन होने की बात कहने लगी। 

सूचना मिलने के बाद CMO ने जांच का आदेश दिया हैं। सीएमओ ने 2 सदस्यीय कमेटी गठित की है। एएनएम पर FIR भी दर्ज की जा सकती है। ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की क्या एएनम नेहा खान ने सच में टीकों की बर्बादी की? क्या नेहा खान पर लग रहे आरोप सही हैं? अगर ये आरोप सही हैं तो ये बेहद शर्मनाक हैं। दिमाग़ी टेंशन का हवाला देकर लोगों की जान से कोई कैसे खिलवाड़ कर सकता है। टीका लगने से लोगों की जान बच सकती है लेकिन इस हरकत ने उन 29 लोगों की जान तो ख़तरे में पड़ गई है। 

इसे भी पढ़ें: दूल्हे ने किया हल्दी की रस्म में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, VIDEO देख कहेंगे क्या जुगाड़ है

इसे भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ ने शेयर की ऋषिकेश की वादियों से ग्लैमरस तस्वीर, पति रोहनप्रीत ने यूं किया रिएक्ट

इसे भी पढ़ें: कोरोना से ठीक होने के बाद कंगना रनौत पहली बार पहुंचीं स्वर्ण मंदिर, कहा- यहां आकर निशब्द हूं
 

Advertisement

Published May 31st, 2021 at 12:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo