Advertisement

Updated April 14th, 2021 at 10:34 IST

अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव; खुद को किया आइसोलेट

समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें, इसकी जानकारी अखिलेश ने खुद ट्वीट कर दी है। अखिलेश ने हाल ही में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। 

अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा, ''मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।'' 

इसके साथ ही अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।'

हाल ही में अखिलेश हरिद्वार गए थे। जहां पर उन्होंने कई संतों से मुलाकात की थी। वहीं कई संतों के कोरोना पॉजिटिव होने की भी बात सामने आई है।

गौरतलब है कि कोरोना का कहर काफी ज्यादा बढ़ रहा है। देश में कोरोना से बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दिन में कोरोना के एक लाख 80 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। 

वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में 8 हजार के करीब मामले आ रहे हैं। वहीं इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काम करने वाले तीन अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद खुद सीएम योगी ने अपने आपको अइसोलेट कर लिया है। वहीं देश के बाकी राज्यों में भी कोरोना फैल रहा है। महाराष्ट्र में तो 15 दिनों के लिए धारा 144 लगा दिया गया है।   

इसे भी पढ़ें: कोरोना: महाराष्ट्र में लगे कर्फ्यू पर बोले फडणवीस- लोगों को बिजली बिलों और GST में दी जाए छूट, बढ़ाई जाएं स्वास्थ्य सुविधाएं

 

Advertisement

Published April 14th, 2021 at 10:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo