Advertisement

Updated October 10th, 2018 at 16:36 IST

अकबर पर लगे आरोपों पर ओवैसी ने कहा - मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाले मंत्री को बेदखल कर देना चाहिए

हैदराबाद  के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एमजे अकबर के  इस्तीफे की मांग की है. 

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे #MeToo कैंपेन के जरिए बॉलीवुड, मीडिया और अन्य कार्यक्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं खुलकर सामने आ रही हैं, और सालों साल पहले उनके साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को लोगों के साथ साझा कर रही हैं . यौन हिंसा का शिकार हुई कई अभिनेत्रियों ने भी बॉलीवुड के बड़े चेहरों को बेनाकब किया है.

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण के आरोप लगे. इसपर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMAIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद  के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एमजे अकबर के  इस्तीफे की मांग की है. 

ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा , '' आपको इस खूनी अपराध के लिए शर्म आनी चाहिए. और आप तीन तलाक विधेयक के दौरान संसद में खड़े होकर मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बात की थी. पीएमओ इंडिया को अपने मंत्री को बेदखल कर देना चाहिए, अगर वास्तव में 'बेटी बचाओ' अभियान में विश्वास करते हैं. ''

वहीं कांग्रेस ने भी एमजे अकबर में न सिर्फ कांग्रेस ने मामले की जांच की मांग की है, बल्कि उनके इस्तीफे की भी मांग की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एमजे अकबर खुद आकर मामले में सफाई दें या फिर इस्तीफा दें , उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए. 

यह भी पढ़े - MeToo : केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगा यौन शोषण का आरोप, BJP सांसद ने कहा - ये गलत प्रथा की शुरुआत

बता दें कि अपने समय के मशहूर संपादक और वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. एक महिला पत्रकार द्वारा विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर पर आरोप लगाने के एक दिन बाद, उनकी एक और पूर्व सहयोगी ने भी उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए.


  

 

Advertisement

Published October 10th, 2018 at 16:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo