Advertisement

Updated February 5th, 2023 at 11:12 IST

मध्य प्रदेश में PFI के खिलाफ एक्शन तेज, बैन संगठन के तीन और कट्टरपंथी गिरफ्तार

PFI Ban: शनिवार को MP पुलिस ने PFI के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Reported by: Nripendra Singh
PC: PTI
PC: PTI | Image:self
Advertisement

PFI Ban: मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित संगठन PFI के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। दूसरे दिन शनिवार को MP पुलिस ने PFI के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों PFI सदस्यों की पहचान गुलाम रसूल शाह, गुलाम नबी उर्फ ​​साजिद खान और परवेज खान के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने गुलाम रसूल को मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर से गिरफ्तार किया। रसूल PFI के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में था और उस पर जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को भड़काने का आरोप है। इसके साथ ही इंदौर के रहने वाले गुलाम नबी को भोपाल में गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, भड़काऊ भाषण देने का आरोपी गुलाम नबी PFI के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल करीम का करीबी है। इसके साथ ही पुलिस ने तीसरे आरोपी परवेज खान को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को 8 फरवरी तक पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया है। 

MP में PFI के खिलाफ एक्शन

मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित PFI के एक पदाधिकारी को सरकार के खिलाफ साजिश रचने और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में भोपाल से गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के दर्ज एक मामले में ये गिरफ्तारियां की गई।

यह भी पढ़ें: Indore:प्रतिबंधित संगठन PFI की MP में एंट्री! कोर्ट में सुनवाई का वीड‍ियो बनाते पकड़ी गई फर्जी मह‍िला वकील

श्योपुर के रहने वाले पीएफआई सदस्य वासीद खान (26) को IPC की धारा 121A (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश), 153B (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले दावे) और 120B (आपराधिक साजिश) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, 'खान को गिरफ्तारी के बाद एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 फरवरी तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।'

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में केंद्र सरकार ने PFI और उसके कई सहयोगियों को UAPA अधिनियम के तहत गैरकानूनी घोषित कर पांच साल के लिए बैन कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Indore: PFI जासूसी केस लड़ रहे वकील को बदमाशों ने दी धमकी, उदयपुर के 'कन्‍हैया' जैसी होगी हत्‍या

Advertisement

Published February 5th, 2023 at 11:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo