Advertisement

Updated February 8th, 2020 at 20:46 IST

Delhi Poll Of Exit Polls: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के आसार

वहीं तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान समाप्त हो गया है, जिसमें राजधानी की जनता ने बढ़चढ़ कर  हिस्सा लिया। जिसके बाद से ही दिल्ली समेत देश में इस बात की अटकलें तेज होने लगी हैं कि आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता किसके हाथ में आएगी।

देश के सबसे शुद्ध एग्जिट पोल यानी रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल में दिल्ली में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनती दिख रही है। हालांकि पिछली बार आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ 70 विधानसभाओं में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल की मानें तो  शायद वो करिश्मा लगातार दूसरी बार न दोहरा पाए। 

वहीं तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। ‘रिपब्लिक टीवी’ के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

‘IPSOS’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 47 सीटें और भाजपा को 23 मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है। सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 56 और भाजपा को 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं। 

‘सिसरो’ के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। वहीं एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार 'आप' को 64, बीजेपी को 6 सीटे मिलने का अनुमान है।

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी। बहरहाल 2015 के चुनाव में दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतने वाले केजरीवाल का जादू इस बार चलेगा या नहीं इस पर पूरे देश की निगाहें हैं। इसके अलावा दिल्ली का असली सिकंदर कौन बनेगा?  इसके लिए 11 फरवरी का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें - #RepublicExitPoll | एग्जिट पोल में आप को बहुमत, बीजेपी को 9 से 21 सीटें मिलने का अनुमान

Advertisement

Published February 8th, 2020 at 20:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo