Advertisement

Updated February 8th, 2020 at 22:47 IST

एक्जिट पोल पर बोले मनीष सिसोदिया, "भारी अंतर से AAP जीत रही है दिल्ली चुनाव"

कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।

Reported by: Neeraj Chouhan
(File | PTI)
(File | PTI) | Image:self
Advertisement

एक्जिट पोलों में आम आदमी पार्टी (आप) को आसान जीत मिलने का अनुमान व्यक्त किये जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि आप भारी अंतर से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मतदान सम्पन्न हुआ! सभी कार्यकर्ता साथियों को दिल से बधाई। सबने अलसुबह से देर रात तक, और कुछ ने अंतिम दिनों में 24 घंटे काम किया है। ’’

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ हम सबका रिश्ता कितना निस्वार्थ और मजबूत है, यह चुनाव इस बात का प्रमाण है। हम भारी अंतर से जीत रहे हैं। आज सब साथियों की मेहनत को दिल से सलाम। ’’

वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए शनिवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतेगी। वहीं, पार्टी के एक शीर्ष नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर शाम दिल्ली के सातों लोकसभा सांसदों और अन्य नेताओं से मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शाह 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के बारे में फीडबैक लेने के लिए सांसदों और अन्य नेताओं से मिलेंगे।’’ तिवारी ने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल ‘‘फेल’’ होंगे। भाजपा 48 सीट जीतेगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी...कृपया ईवीएम पर आरोप मढ़ने का बहाना न ढूंढ़ें।

यह भी पढ़ें - #RepublicExitPoll | एग्जिट पोल में आप को बहुमत, बीजेपी को 9 से 21 सीटें मिलने का अनुमान

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।

Advertisement

Published February 8th, 2020 at 22:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo