Advertisement

Updated November 28th, 2022 at 12:39 IST

श्रद्धा कांड जैसी एक और वारदात: शख्स के शव को काट फ्रीज में रखा और अलग अलग जगह फेंका, बेटा और पत्नी गिरफ्तार

दिल्ली से श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) जैसी एक और वारदात सामने आई दिल्ली पुलिस ने पांडव नगर (Pandav Nagar) में मिले इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है।

Reported by: Dalchand Kumar
| Image:self
Advertisement

राजधानी दिल्ली से श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) जैसी एक और वारदात सामने आई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो कत्ल की इस खौफनाक वारदात को एक महिला और शख्स ने मिलकर अंजाम दिया। दोनों ही अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पांडव नगर (Pandav Nagar) इलाके में फेंक दिया करते थे। हैरान करने वाली बात ये है कि ये महिला और शख्स कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम और बेटे दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। शव के टुकड़े फेंकते हुए दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने खुलासा किया है कि पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर में रोज काटकर उसे फ्रीज में रखा जाता था। जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाकों में फेंक दिया जाता था। मरने वाले की पहचान अंजनदास के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: 'एक से एक मिले और 35 टुकड़े हो जाएं, ये Love Jihad है'; Shraddha हत्याकांड पर बोले Narottam Mishra

बताया जा रहा है कि बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद अलग अलग दिन शव के टुकड़ों को रात के अंधेरे में ठिकाने लगाया गया। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने कहा कि अंजनदास की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शव के कई टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया।

हालांकि इस बीच ये कहा जा रहा है कि अंजनदास के किसी और महिला के साथ संबंध थे। इसके चलते उसके बेटे और पत्नी ने मिलकर अंजनदास की हत्या कर दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अंजनदास अपनी दो बेटियों, एक बेटा और पत्नी के साथ पांडव नगर में रहता था। काफी दिनों से अंजनदास दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस यहां पर दो तीन दिन पहले आई थी और अंजनदास के बेटे और पत्नी को लेकर गई थी। 

यह भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: 'चालाक' Aaftab चल रहा है ऐसे 'दांव', ताकि ना खुल पाए हत्या का 'राज'!

Advertisement

Published November 28th, 2022 at 12:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo