Advertisement

Updated August 13th, 2022 at 13:43 IST

आजादी के जश्न में डूबा पूरा देश, ITBP ने हर घर तिरंगा कैंपेन के लिए रिलीज किया 'जय हिन्द' गीत

ITBP की तरफ से शनिवार को हर घर तिरंगा कैंपेन के लिए एक स्पेशल थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है।

Reported by: Kanak Kumari
(PC: Republicworld)
(PC: Republicworld) | Image:self
Advertisement

75th Independence Day: देश में आजादी के 75वें साल का जश्न जोर शोर से मनाया जा रहा है। इस दौरान हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत जगह-जगह देश की शान तिरंगा को नीले गगन में लहराया जा रहा है। वहीं ITBP के जवान भी इस कैंपेन में जोश और उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच ITBP की तरफ से शनिवार को हर घर तिरंगा कैंपेन के लिए एक स्पेशल थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है। गीत के बोल हैं 'जय हिन्द' और ITBP ने ये गाना भारत और इसके वीर सपूतों को समर्पित किया है।

इसे भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: बिहार में छिड़ा सियासी संग्राम, सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार का बयान आया सामने

'जय हिन्द' को ITBP के जवान अर्जुन खेरियाल ने कंपोस किया है। अर्जुन का उद्देश्य गीत के माध्यम से देश की जनता को कैंपेन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। अपने गीत के जरिए आईटीबीपी जवान खेरियाल ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर में तिरंगा फहराने की प्रार्थना भी की है। जय हिन्द के वीडियो में आप देखेंगे कि एक जवान लद्दाख और उत्तराखंड सहित कई ऊंचाई वाली सीमाओं पर तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहा है।

केंद्र के हर घर तिरंगा कैंपेन को प्रमोट करने के लिए पर्वत प्रशिक्षित सीमा सुरक्षा बल कई पहल कर रहा है। इसके लिए सीमा सुरक्षा बल ने कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है। सुरक्षा बल ने मैराथन के आयोजन के साथ-साथ 6 लाख से अधिक लोगों के बीच तिरंगा वितरित किया है। सीमा सुरक्षा बल ने 3,488 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद भारत-चीन सीमा पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। 

इससे पहले, ITBP के एक दूसरे जवान वीरू लामा ने भी एक कुमाऊँनी गीत 'घुघुति' देश के सैनिकों को समर्पित किया। बता दें, केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कैंपेन का आयोजन किया है। केंद्र ने आजादी के 75वें साल को चिन्हित करने के लिए लोगों को तिरंगा घर लाकर फहराने के लिए प्रोरित कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: बिहार में टूटा BJP-JDU का गठबंधन; तेजस्वी यादव बोले- 'हम चाचा भतीजा लोग हैं...'

Advertisement

Published August 13th, 2022 at 13:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo