Advertisement

Updated December 3rd, 2021 at 12:06 IST

Sidhu Moose Wala Join Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस ने खेला बड़ा चुनावी दांव, गायक सिद्धू मूसेवाला पार्टी में शामिल

Sidhu Moose Wala Join Punjab Congress: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

Sidhu Moose Wala Join Punjab Congress: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अगले साल यानी 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में, सिंगर चंडीगढ़ में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

गौरतलब है कि पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला काफी बड़ा नाम हैं जो उनकी फैन फॉलोइंग से ही साबित होता है। उन्होंने अब तक दर्शकों को ‘295’, ‘पावर’, ‘गॉट’ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हुए कांग्रेस में शामिल

28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला ने पार्टी का दामन थामते हुए कहा कि ‘वे किसी रुतबे और वाहवाही के लिए राजनीति में नहीं आ रहे हैं’। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का अहम कारण का खुलासा करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस में शामिल होने की एक वजह पंजाबियों की आवाज उठाना भी है’। बता दें कि सिंगर पंजाब के मानसा या मौर से चुनाव लड़ सकते हैं।

सिद्धू मूसेवाला कौन हैं?

17 जून 1993 को जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू (Shubhdeep Singh Sidhu) उर्फ सिद्धू मूसेवाला मानसा जिले के मूसेवाला गांव के रहने वाले हैं। उनकी मां गांव की सरपंच थीं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में संगीत सीखा था जिसके बाद वह कनाडा चले गए।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'लाइसेंस' नाम का एक गाना लिखकर की थी जिसे निंजा ने गाया था। बाद में, वह एक गीतकार और गायक के रूप में मशहूर होते चले गए। आपको बता दें कि उनके कई गानों पर विवाद हो चुका है और उन पर ‘खुले तौर पर बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने और गैंगस्टरों का महिमामंडन करने’ जैसे आरोप लगे हैं।

ये भी पढ़ेंः ममता बनर्जी के UPA वाले बयान पर बोले सुशील कुमार मोदी- ‘गलत क्या कहा, राहुल गांधी तो संसद में...'

Advertisement

Published December 3rd, 2021 at 11:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo