Advertisement

Updated March 28th, 2019 at 08:32 IST

आज कांग्रेस का 'हाथ' पकड़ेंगे BJP के 'शत्रु'! राहुल गांधी के साथ तय करेंगे सियासी सफर

शत्रुघ्न सिन्हा आज सुबह करीब 11:30 बजे के आस पास कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

सत्ता के सिंहासन के लिए सबसे बड़े सियासी संग्राम यानि लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र सियासी पारा हाई है। राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है और दांव पेंच आजमाने में जुटे हुए हैं। इस बीच बिहारी की राजनीतिक गलियारे से बड़ी ख़बर आ रही है। 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इस बार कांग्रेस पार्टी की तरफ से ताल ठोक सकते हैं। बीजेपी के शत्रु बन चुके शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा आज सुबह करीब 11:30 बजे के आस पास कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

माना जा रहा है शत्रुघ्न को पटना साहिब सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के खिलाफ कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल बिहार के पटना साहिब की सीट पर कई बार से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया है। उनकी सीट से बीजेपी इस बार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। जिसके बाद ये ख़बर आ रही है कि बिहारी बाबू अब से थोड़ी ही देर में कांग्रेस पार्टी का हाथ पकड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - '...तेरी महफिल में हम न होंगे' शत्रुघ्न सिन्हा ने शायराना अंदाज में दिए भाजपा छोड़ने के संकेत

तो शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी का दामन छोड़ अब कांग्रेस में शामिल होंगे। जाहिर है कि लंबे समय से बागी तेवर शत्रुघ्न सिन्हा अपनाए हुए हैं। अगर ऐसा होता है तो इसमें कोई ज्यादा हैरानी की बात नहीं होगी।

बीजेपी के 'शत्रु', कांग्रेस के साथ?

बिहार में NDA में सीटों का जो ऐलान हुआ है उसमें पटना साहिब सीट बीजेपी के खाते में गई। ऐसे में नामों के ऐलान किए जा चुके हैं सीट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा गया है। ऐसे में अगर शत्रु इस सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदार बनाए जाते हैं तो आने वाले वक्त में रविशंकर प्रसाद और शत्रुघ्न सिन्हा को आमने सामने देखने को मिल सकता है।

जाहिर है काफी लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बाग तेवर अपनाए हुए थे। वो कई दफा अपनी ही पार्टी के खिलाफ ज़हर उगलते रहते थे। ऐसे में अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ पकड़कर सियासी सफर पर चलने का मूड बना लिया है।

Advertisement

Published March 28th, 2019 at 08:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo