Advertisement

Updated November 12th, 2020 at 11:11 IST

बेटे की हार पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'लव आप पर गर्व है, कई लोग आपसे सीख सकते हैं'

हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे सिन्हा को करारी हार का सामना करना...

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे सिन्हा को करारी हार का सामना करना पड़ा। लव सिन्हा ने कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के नितिन नवीन ने 39,836 वोटों से मात दी। यह सीट बिहार के सबसे चर्चित सीटों में एक थी।

लव सिन्हा की हार के बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लव आप पर बेहद गर्व है, कई लोग आपसे सीख सकते हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि 'लव, हमें आप पर बहुत गर्व है। कई लोग आपसे सीख सकते थे। जब मैंने शुरुआत की तो ईमानदारी, पूरी लगन और लगन के साथ काम किया। यह अंत नहीं है, आप यहां रहने के लिए हैं। आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हम लव के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहेंगे।'

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'कांग्रेस गतिशील नेता, युवा आइकन राहुल गांधी, मेरे मित्र और बुद्धिमान व्यक्ति रणदीप सुरजेवाला, सही मायने में सबसे लोकप्रिय नेता लालू प्रसाद यादव, और शानदर और दमदार नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव को धन्यावाद।'

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। राज्य की 243विधानसभा सीटों में से एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें से भाजपा को 74 सीट, जदयू को 43 सीट और एनडीए की दो अन्य सहायक पार्टियों को चार-चार सीट मिली है।

इसे भी पढ़ें: 16 नवंबर को CM पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार, सातवीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली है। जिसमें से राजद को 75, कांग्रेस को 19 सीट और इसकी सहायक लेफ्ट पार्टियों को 16 सीटों जीत मिली है। 

इसके अलावा राज्य में बहुजन समाजवादी पार्टी, लोजपा, निर्दल को एक सीट और एआईएमआईएम को पांच सीटों पर जीत मिली है। 

Advertisement

Published November 12th, 2020 at 11:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo