Advertisement

Updated May 12th, 2019 at 18:26 IST

वोटिंग के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने किया गलत ट्वीट, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह डाला पराग्वे का झंडा

रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट करने में गलती कर दी और तिरंगे की जगह पराग्वे देश का झंडा ट्वीट कर दिया। लेकिन खुद को ट्रोल होता देख रॉबर्ट वाड्रा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण का मतदान हुआ। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति ने दिल्ली के लोधी एस्टेट में अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर अपनी तस्वीर साझा की।  लेकिन ट्वीटर पर एक गलती कर बैठे। रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट करते हुए तिरंगे की जगह पराग्वे देश का झंडा पोस्ट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। 

राबर्ट वाड्रा ने वोट करने के बाद सेल्फी के साथ कैप्शन ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'हमारा अधिकार, हमारी ताकत! आप सबको बाहर आना चाहिए और वोट डालना चाहिए। अपने प्रिय लोगों के सम्मिलित भविष्य, सेक्युलर, प्रोडक्टिव और देश के सुरक्षित भविष्य के लिए हमें आपके सहयोग की जरूरत है।' 

वहीं उसके साथ रॉबर्ट वाड्रा ने जो झंडा ट्वीट किया है, उसमें वह चुक गए। उस झंडे में भी तीन रंग हैं। ऊपर केसरिया , बीच में सफेद और नीचे नीला रंग है।  लेकिन हमारे देश के झंडे में सबसे नीचे हरा रंग होता है। पराग्वे दक्षिण अमेरिका का एक देश है। जिस देश का वह झंडा है। 

इसके बाद उन्होंने खुद को ट्रोल होता देख रॉबर्ट वाड्रा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन इसका स्क्रीनशॉट अब भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


याद दिला दें कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी  के दामाद और प्रियंका गांधी  के पति रॉबर्ट वाड्रा के जमीनी साम्राज्य को लेकर रिपब्लिक भारत ने एक बड़ा खुलासा किया है।  रिपब्लिक भारत की पॉलिटिकल एसआईटी ने  रॉबर्ट वाड्रा के दो सबसे बड़े राजदार महेश नागर और ललित नागर को सबके सामने लेकर आई थी। 

रिपब्लिक भारत ने अपने स्टिंग में दिखाया था कि वाड्रा के 'दलाली मॉडल' का खुलासा किया था।  बताया कि आखिर कैसे गरीबों को लूट कर रॉबर्ट वाड्रा ने करोड़ रुपये कमाए , कैसे गरीबों के साथ सेना के हितों को लूटा। जिसके सबसे बड़े सूत्रधार महेश ने खुद कैमरे पर कूबल किया कि कैसे उनके रॉबर्ट वाड्रा से व्यावसायिक संबंध और कैसे उन्होंने फायदा पहुंचाया।

जब रिपब्लिक टीवी ने महेश से स्टिंग में उनके कबूलानामे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने आपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए स्टिंग को झूठा करार दे दिया।       

Advertisement

Published May 12th, 2019 at 18:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Treat yourself to the buttery goodness of a croissant alongside your coffee.
20 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo