Advertisement

Updated January 18th, 2022 at 14:05 IST

Republic Bharat P-MARQ UP Opinion Poll: यूपी में फिर खिल सकता है कमल, बीजेपी को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

यूपी का चुनावी बिगुल बच चुका है। तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए हर मुमकिन तिकड़म लगाने में जुट गई हैं।

Reported by: Yaduveer Singh
Republic Bharat P-MARQ UP Opinion Poll
Republic Bharat P-MARQ UP Opinion Poll | Image:self
Advertisement

यूपी का चुनावी बिगुल बज चुका है। तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए हर मुमकिन तिकड़म लगाने में जुट गई हैं। इन सबके बीच रिपब्‍लिक भारत P-MARQ के साथ मिलकर ''ग्राउंड जीरो" पर उतरा ताकि यह जान सके कि बयार किस ओर बह रही है। रिपब्‍लिक भारत और  P-MARQ का ओपिनियन पोल (Opinion Poll) में आंकड़े सामने आए। यहां पढ़िए, सर्वे में यूपी चुनाव का क्या निष्कर्ष निकल कर आया है। इससे पहले आपको बता दें कि यह सर्वे 5 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 के बीच कराए गए। 

इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी। 2017 की तुलना में सीटें भले कम होंगी। लेकिन सीटों की संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी ज्यादा होगी। बीजेपी को 252 से 272 सीटें मिलने के अनुमान हैं। वहीं सपा अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करेगी। समाजवादी पार्टी सहयोगियों समेत 111 से 131 सीट जीत सकती है। बसपा का प्रदर्शन पिछली बार से भी गिरता नजर आ रहा है। बसपा  8 से 16 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस फिर से एक अंक में ही सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस को 3 से 9 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

किस पार्टी को मिल सकता है कितना वोट शेयर 

इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी। 2017 की तुलना में सीट भले ही कम होंगी। लेकिन सीटों की संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी ज्यादा होंगी। बीजेपी को अपने सहयोगियों के साथ  41 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने के अनुमान हैं। समाजवादी पार्टी सहयोगियों समेत करीब 33 फीसदी वोट प्रतिशत प्राप्‍त कर सकती है। बसपा का प्रदर्शन पिछली बार से भी गिरता नजर आ रहा है। बसपा करीब 13 फीसदी वोटों पर कब्‍जा कर सकती है। कांग्रेस को करीब 7 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं। जबकि अन्य को करीब 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं।


     
जानिए कब-कब है यूपी में वोटिंग

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर इस बार सात चरणों में मतदान होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी से राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। यूपी में पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा।

Advertisement

Published January 18th, 2022 at 14:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo