Advertisement

Updated March 8th, 2019 at 20:10 IST

चुनाव से पहले क्या है देश का मिजाज? सर्वे में मोदी सुपरहिट। यहां पढ़ें- आंकड़े...

C-VOTER और R. भारत के सर्वे के मुताबिक देश में मोदी की लहर सबसे सुपरहिट है। आपको बताते हैं कि देश का मिजाज क्या है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

दुनिया के सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत एक बार फिर साल 2019 में सबसे बड़ा पर्व मनाएगा यानि आम चुनाव से गुजरेगा। जनता अपने मतदान की ताकत का प्रयोग करते हुए देश की सत्ता किसे सौपनी है? उसका फैसला करेगी।

इस वक्त देश का मूड क्या है। अगर अभी चुनाव हुए तो कौन बाजी मारेगा। जनता मोदी को दोबारा पीएम बनाने के मूड है या लोगों के दिलों पर राहुल राज कर रहे हैं। रिपब्लिक भारत सबसे सटीक और विश्वसनीय सर्वे आपके लिए लेकर आया है।

वहीं National Approval Ratings | PROJECTION: के मुताबिक आज चुनाव होने की स्थिति में जो नतीजे सामने आएंगे वो बिल्कुल हैरान कर देंगे। इस सर्वे के मुताबिक देश में जबरदस्त मोदी लहर है। चुनाव की चौखट पर खड़ा है, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बस होने ही वाला है। लेकिन चुनाव से पहले की घटनाओं से देश का मूड लगातार बदल रहा है। 

मोदी सरकार ने पिछले दिनों एक के बाद एक बड़े और कड़े फैसले लिए। इस दौरान विपक्ष भी पहले के मुकाबले ज्यादा आक्रामक दिखा। बजट में गरीबों और किसानों के लिए सरकार ने कई बड़े एलान किए। मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी। बुजुर्गों के लिए भी बड़े फैसले लिए। 

C-VOTER और R. भारत के सर्वे के मुताबिक देश में मोदी की लहर सबसे सुपरहिट है। आपको बताते हैं कि देश का मिजाज क्या है।

सरकार की लोकप्रियता 2019

1 जनवरी - 32.2%
1 फरवरी - 37.2% बजट के दिन 
26 फरवरी - 48.7% एयर स्ट्राइक के दिन
7 मार्च - 62% एयर स्ट्राइक के बाद 
                                            (R.भारत सी वोटर सर्वे) 

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दी। 26 फरवरी को वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। आतंक की फसल उगाने वाले पाकिस्तान को घर में घुसकर सबक सिखाया। कांग्रेस और बाकी विपक्ष ने सवाल उठाए। सेना और सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे। एयर स्ट्राइक को लेकर देश के भीतर बहस छिड़ी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का गुस्सा पूरी दुनिया ने देखा। 

मोदी की लोकप्रियता  

1 जनवरी - 32.4%
1 फरवरी - 39.1% बजट के दिन 
26 फरवरी - 51.9% एयर स्ट्राइक के दिन
7 मार्च - 63.2% एयर स्ट्राइक के बाद 
                                            (R.भारत सी वोटर सर्वे)

ऐसे में विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी के लोकप्रियता का ग्राफ लगातार घटता ही जा रहा है।

राहुल की लोकप्रियता 

1 जनवरी - 23.3%
1 फरवरी - 18.3% बजट के दिन 
26 फरवरी - 11.7% एयर स्ट्राइक के दिन
7 मार्च - 8.2% एयर स्ट्राइक के बाद 
                                            (R.भारत सी वोटर सर्वे) 

मोदी की बढ़ती लोकप्रियता विरोधियों को रास नहीं आ रही। जो लोग कल तक एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे वो अब ये कह रहे हैं कि इसके पीछे चुनावी मकसद है। देखिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला क्या आरोप लगा रहे हैं। 

Advertisement

Published March 8th, 2019 at 19:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Sunita Kejriwal urged people to send ‘messages of support’ to Delhi CM
34 मिनट पहलेे
Arrest
40 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo