Advertisement

Updated April 4th, 2019 at 20:38 IST

R. भारत और 'जन की बात' ओपिनियन पोल : तमिलनाडु की 39 सीटों पर UPA पर भारी पड़ सकती है NDA

ओपिनियन पोल Projection: के मुताबिक तमिलनाडु की कुल 39 सीटों में से UPA के खाते में करीब 19 से 18 सीटों के बीच जाती दिखाई दे रहे है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

R. भारत और 'जन की बात' आपके लिए हिंदुस्तान का सबसे सच्चा सर्वे लेकर आया हैं ताकि आपको पता चल सके कि होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है? किस राज्य में किस पार्टी का परचम लहराएगा? वहीं अगर दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु की बात करें तो वहां पर लोकसभा की 39 सीटें हैं।

तमिलनाडु में किसको कितनी सीटें -

R. भारत और 'जन की बात' ओपिनियन पोल Projection: के मुताबिक तमिलनाडु की कुल 39 सीटों में से UPA के खाते में करीब 19 से 18 सीटों के बीच जाती दिखाई दे रहे है। जिसमें एम के स्टालिन की पार्टी DMK को 16 से 15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस को 3 सीट मिलने के आसार दिखाई दे रही है। वहीं NDA की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी और AIADMK को 20 से 21 सीटों के बीच मिलने का अनुमान है। जहां बीजेपी को 3 से 4 सीटों के बीच तो वहीं 17 से 18 सीट के बीच मिलने की बात सामने आ रही है।

बता दें, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी और AIADMK ने गठबंधन किया है। 

वोट शेयर

National Approval Ratings Projection: के मुताबिक वोट शेयर की बात करें तो तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस के मिलने के बाद UPA को 40प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं भारतीय जनता पार्टी और AIADMK के गठबंधन NDA को 44 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं। जबकि अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकते हैं।

बता दें, राज्य के मुख्य विपक्षी दल DMK के द्वारा लगभग चार महीने पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडाप्पडी पलानीस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे जिसपर मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का आदेश दिया है। AIADMK की घटती लोकप्रियता का ये एक कारण माना जा रहा था। लेकिन बीजेपी और AIADMK के साथ आने के बाद NDA काफी मजबूत हुआ है।

इस सर्वे से इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद ही आसान होगा कि आगामी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं यानी देश का झुकाव किस तरफ है? किस राज्य में किस पार्टी का बोलबाला रहेगा?

Advertisement

Published April 4th, 2019 at 19:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo