Advertisement

Updated April 4th, 2019 at 20:21 IST

R. भारत और 'जन की बात' ओपिनियन पोल: पंजाब में NDA को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस जीत की ओर

रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' के सबसे सटीक सर्वे के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस काफी बढ़त बनाती हुई दिख रही है। 

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम चर्चाएं फिजाओं में गूंज रही है। चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। लेकिन चुनाव से पहले रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' के साथ मिलकर देश का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है।

देश के सियासी गलियारों में राजनीतिक उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। सत्ता का महासंग्राम शुरू होने में महज़ कुछ दिन बाकी हैं। चुनाव सिर पर है, ऐसे में किसी के ज़हन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में दमदार सिकंदर कौन होगा? सवाल हर किसी के पास है लेकिन जवाब का इंतजार भी बड़ी ही बेसब्री से है। जवाब के बारे में कुछ भी कह पाना शायद आसान नहीं है।

2019 लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन ही रह गए हैं। इस बीच ओपिनियन पोल आ चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गईं हैं। ऐसे में रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' आपके सामने हिंदुस्तान का सबसे सटीक सर्वे लेकर आए हैं ताकि आपको पता चल सके कि फिलहाल चुनाव में क्या माहौल है। 

इस सर्वे से इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद ही आसान होगा कि आगामी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं यानी देश का झुकाव किस तरफ है? किस राज्य में किस पार्टी का बोलबाला रहेगा?

रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' के सबसे सटीक सर्वे के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस काफी बढ़त बनाती हुई दिख रही है। 

पंजाब की 13 सीटों में यूपीए को 9 से 10 सीटों के बीच और एनडीए को 1 से 0 सीटों के बीच मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' के जमीनी सर्वे  के अनुसार सत्तारूढ़ अकाली गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। वहीं विधानसभा में कांग्रेस और एनडीए को कड़ी टक्कर देने वाली पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है।

वोट शेयर...

रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' के सर्वे के अनुसार, UPA को लगभग 48 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं NDA को 32 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है । वहीं अन्य उम्मीदवारों को 15 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं ।  

Advertisement

Published April 4th, 2019 at 19:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo