Advertisement

Updated April 4th, 2019 at 20:10 IST

R. भारत और 'जन की बात' ओपिनियन पोल: BJP के खाते में जा सकती हैं दिल्ली की इतनी सीट, कांग्रेस और आप के भी खुल सकते हैं खाते। पढ़ें आंकड़े

बता दें, आम आदमी पार्टी ने 2014 में भी दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों का  ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।

रिपब्लिक टीवी और 'जन की बात' ने मिलकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है। और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं।

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। अभी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली में मुख्यतौर पर तीन पार्टियों के बीच मुकाबला है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी।

किसको कितनी सीटें...

ओपिनियन पोल PROJECTION: के मुताबिक दिल्ली की सात सीटों में से 5 से 6 सीटों के बीच NDA के खाते में जाती हुई दिख रही हैं। वहीं विपक्षी दलों दिल्ली में भी जोरदार झटका लगने वाला है। दिल्ली की सात सीट में से महज़ एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जाती दिख रही है तो वहीं कांग्रेस को 1 से 0 सीट मिल सकती है। आम आदमी पार्टी के लिए भी ये किसी तगड़े झटके से कतई कम नहीं होगा। 

बता दें, आम आदमी पार्टी ने 2014 में भी दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

वोट शेयर -

ओपिनियन पोल PROJECTION: के अनुसार वोट शेयर की बात करें तो BJP को लगभग 44 वोट प्रतिशत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस को 30 प्रतिशत वोट शेयर और अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को 20 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं निर्दलीय को 6 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें लगातार बनी हुई हैं। तस्वीरें फिलहाल साफ नहीं हैं। लेकिन अगर दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ती हैं दो हाल कुछ ऐसा ही होगा।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने लोकसभा की कुल 543 सीटों पर सात चरणों में चुनाव का ऐलान किया है। 11, 18, 23, 29 अप्रैल और 6, 12 और 19 मई को चुनाव होंगे। मतगणना एक साथ 23 मई को होगी। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक चरण में ही मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है।
 

Advertisement

Published April 4th, 2019 at 19:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo