Advertisement

Updated April 4th, 2019 at 19:41 IST

R. भारत और 'जन की बात' ओपिनियन पोल: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी का हो सकता है ये हाल! ये हैं सीटों का गणित

रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' ने मिलकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' आपके सामने हिंदुस्तान का सबसे सटीक ओपिनियन पोल लेकर आया है ताकि आपको पता चल सके कि लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? किस राज्य में किस पार्टी का परचम लहराएगा? धान का कटोरा कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ कुछ दिनों पहले बीजेपी का गढ़ हुआ करता था। लेकिन हाल में हुए चुनाव कांग्रेस ने बड़ा उलट-फेर करते हुए राज्य में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई है।

2019 लोकसभा चुनाव में अब महज़ कुछ ही दिन रह गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इस बीच रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' का सबसे जमीनी चुनावी सर्वे आ चुका है।

रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' ने मिलकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं। ​​​​​​

किसको कितनी सीटें...

इस सबसे जमीनी ओपिनियन पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में NDA को 4 से 5 सीटों के बीच मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं UPA को 7 से 6 सीटों के बीच मिल सकती हैं। हालांकि हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में थे। वहीं जोगी की पार्टी का खाता खुलते हुए भी नहीं दिख रहा है।

वोट शेयर...

सर्वे के अनुसार, UPA को लगभग 45.4 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं NDA को 46.4 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। बीएसपी को 2 प्रतिशत तो वहीं अन्य को 6 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

वहीं बात करें हाल में हुए राज्य में विधानसभा चुनाव की तो कांग्रेस ने 68 सीटों में तथा भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों में जीत हासिल की है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ :जे: को पांच सीटें तथा बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। जिसके बाद भूपेश सिंह बघेल को राज्य की कमान सौंपी गई है। अब उनपर आगमी लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीतने का दमोदार है। वहीं बीजेपी भी राज्य में वापसी करने की सपने देख रही है। 

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने लोकसभा की कुल 543 सीटों पर सात चरणों में चुनाव का ऐलान किया है। 11, 18, 23, 29 अप्रैल और 6, 12 और 19 मई को चुनाव होंगे। मतगणना एक साथ 23 मई को होगी। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक चरण में ही मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है।

Advertisement

Published April 4th, 2019 at 19:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo