Advertisement

Updated February 26th, 2022 at 15:30 IST

अमेठी में PM Modi पर प्रियंका का हमला; 'पीएम को यूक्रेन के बारे में पता है, यूपी के आवारा मवेशियों के बारे में नहीं'

उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान समाप्त हो गया है। पांचवे चरण के लिए कल यानी 27 फरवरी को मतदान होने हैं। इस बीच छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गई है।

Reported by: Nisha Bharti
IMAGE: PTI/Twitter
IMAGE: PTI/Twitter | Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अवारा मवेशियों का मुद्दा काफी सुर्खियां बंटोर रहा है। चार चरणों का मतदान थमते ही यूपी में राजनीतिक दलों का धुंआधर प्रचार शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अवारा पशुओं की वजह से नागरिकों को हो रही परेशानी को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी पर हमला करते हुए शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा और कहा कि उनकी सरकार 5 साल से क्या कर रही है। यूक्रेन क्या कर रही है, इस बारे में पीएम को पूरा पता है, लेकिन उन्हें मवेशियों के खतरे के बारे में कुछ भी पता नहीं है। यूपी के बाकी तीन चरणों में 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी के जगदीशपुर में कहा, "किसानों की हालत इतनी खराब है कि आवारा मवेशी फसल खा रहे हैं और सरकार इसके बारे में कुछ नहीं कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें आवारा पशुओं के खतरे के बारे में नहीं पता था, वह 5 साल से क्या कर रहे थे? उन्हें यूक्रेन में युद्ध की जानकारी है, उन्हें COVID के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की खांसी के बारे में पता था, लेकिन उन्हें किसानों की इस समस्या के बारे में पता नहीं था। इस रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। प्रियंका और राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के Melitopol शहर पर किया कब्जा; कीव में सैन्य हमला तेज

वाड्रा ने कहा, "कुछ लोग धर्म, जाति पर वोट करते हैं और फिर सोचते हैं कि काम हो गया है। आपका वोट एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, बुद्धिमानी से चुनें क्योंकि आपको अगले 5 वर्षों तक इसका पछतावा हो सकता है। यह आपके विकास का समय है।"

ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd T20: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी रोहित शर्मा एंड कंपनी; देखें संभावित प्लेइंग XI

ये भी पढ़ें : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कीव के भागने की अफवाहों का किया खंडन; वीडियो जारी कर बोले- 'मैं यहां हूं, हथियार नहीं डालूंगा'
 

Advertisement

Published February 26th, 2022 at 15:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
12 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo