Advertisement

Updated March 27th, 2019 at 09:53 IST

प्रियंका गांधी शुक्रवार को करेंगी अयोध्या दौरा, तो क्या अब सत्ता के लिए कांग्रेस को राम का सहारा?

जिनके लिए राम का कोई वजूद ना था। अब वे अयोध्या का कूच कर रहें हैं, चुनाव के समय में नई नई राम भक्त बनी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगी।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज से तीन दिन के यूपी दौरे पर हैं। आज प्रियंका लखनऊ के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी जाएंगीं। यहीं नहीं इसके बाद वो कल यानि गुरूवार को अपनी मां और यूपीए के अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का भी दौरा करेंगी। 

लेकिन इन सब चुनावी दौरों के बीच सबसे बड़ी खबर ये हैं कि शुक्रवार को प्रियंका का अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। प्रियंका के इस दौरे के दौरान अयोध्या जाने पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या कभी भगवान राम के असतित्व पर सवाल उठाने वाली पार्टी को आज सत्ता के लिए राम याद आने लग गए हैं? सवाल ये भी है कि प्रियंका राम मंदिर के साथ है या राम मंदिर के खिलाफ? 

जिनके लिए राम का कोई वजूद ना था। अब वे अयोध्या का कूच कर रहें हैं, चुनाव के समय में नई नई राम भक्त बनी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगी। लेकिन अयोध्या पर खेला उनका दांव उनके वहां पहुंचने से पहले ही फेल हो गया है। उनके स्वागत में सबसे बड़ा सवाल उनका इंतज़ार कर रहा है। क्या वो राम मंदिर बनवाने की घोषणा करेंगी? क्या कांग्रेस राम मंदिर बनवाएगी?

दरअसल कांग्रेस पर नए नए राम भक्त बनने के आरोप इसलिए भी लगते हैं क्योंकि कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में सेतुसमुद्रम परियोजना पर एएसआई के हलफ़नामे  में कहा गया था कि रामायण और इसके पात्र मिथक हैं जिनका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलता है। इसलिए कांग्रेस घेरे में हैं। ये वही कांग्रेस है जिनके नेताओं ने बयान दिया था कि हिंदू धर्म में आतंकवाद पनपता है। ये वही कांग्रेस है जिन्होंने राम मंदिर बनने के रास्ते में सुप्रीम कोर्ट में रोड़ा अटकाया था।

बता दें, बीजेपी ने भी प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए उनपर निशाना साधा था। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा था कि ने जो पार्टी राम के अस्तित्व को नहीं स्वीकारती थी, आज उसी की नेता प्रियंका गांधी रामभक्त बन रही हैं।

वहीं बीते दिनों प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का पोस्टर लगाया था। जिसमें प्रिंयका को 'राम भक्त' बताया गया था। इसे लेकर स्मृति ईरानी ने तीखा तंज कसा था।

बता दें, प्रियंका अयोध्या तो जा रही हैं लेकिन उनके प्लान में राम लला के दर्शन करना शामिल नहीं है। वे केवल हनुमानगढ़ी जाएंगी। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि अयोध्या का अस्तित्व राम से है। ऐसे में राम लला के दर्शन ना करना कांग्रेस की साख और गिराएगा. ऐसे में प्रियंका अगर अयोध्या जा रही हैं तो उन्हें साफ करना चाहिए कि वो और उनकी पार्टी राम मंदिर बनाने के पक्ष में है या खिलाफ है?

Advertisement

Published March 27th, 2019 at 09:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo