Advertisement

Updated May 7th, 2019 at 22:36 IST

प्रियंका गांधी ने PM मोदी की दुर्योधन से की तुलना, अमित शाह बोले- 23 मई को पता चलेगा कौन है दुर्योधन

हरियाणा पहुंची राजीव गांधी की बेटी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फि पीएम मोदी पर निशाना साधा।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन सियासी अदावत भी उसी रफ़्तार से बढ़ती जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी में तो जैसे सियासी जंग शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस को आईना क्या दिखाया कांग्रेस बिफर गई, और एक के बादएक उसके नेता पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने लगे। 

हरियाणा पहुंची राजीव गांधी की बेटी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फि पीएम मोदी पर निशाना साधा। और उनकी तुलना दुर्योधन से कर दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविता का जिक्र किया।

प्रियंका ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ कहे जाने पर भी मोदी की आलोचना की। उन्होंने मोदी को चुनौती दी कि लोगों का ध्यान हटाने के बजाय वह विकास जैसे मुद्दों पर लोकसभा चुनाव लड़ें।

अंबाला से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी शैलजा के समर्थन में आयोजित सभा में कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘इस देश ने अहंकार और अहम को कभी माफ नहीं किया है। इतिहास इसका साक्षी है, महाभारत इसका साक्षी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था। जब भगवान कृष्ण उसे समझाने गये तो उसने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया।’’  प्रियंका ने हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां भी पढ़ीं- ‘‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।’’ 

दुर्योधन से पीएम मोदी की तुलना पर बीजेपी भी भड़क गई और प्रियंका गांधी पर पलटवार किया। पश्चिम बंगाल की रैली में बीजेपी चीफ अमित शाह ने मोदी की तुलना दुर्योधन से करने पर दावा किया कि ये 23 मई को साफ हो जाएगा।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पलटवार किया तो उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका को नसीहत दे दी।

शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हाल में मोदी की तुलना महाभारत के दुर्योधन से की थी। उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोग 23 मई को बताएंगे कि मोदी दुर्योधन हैं या अर्जुन।’’ 

आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह नाकाम हो चुकी है और उसे अपने गढ़ अमेठी में भी हार दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस विफल हो चुकी है क्योंकि नकारात्मक राजनीति नहीं करती। राजकुमार (राहुल गांधी) के बाद उसने शहजादी (प्रियंका गांधी वाड्रा) को उतार दिया। और उसके बाद क्या हुआ। वे अमेठी में भी हार देख रहे हैं।’’ 

उप्र के मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी पर अमेठी में बच्चों को गाली वाली भाषा सिखाने का भी आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कृपया ये गाली-गलौच इटली में जाकर सिखाएं।’’ 


पीएम मोदी ने एक रैली में राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन बताया था, जिसपर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं की बौखलाहट सामने आई थी, और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम पर पलटवार किया था।

Advertisement

Published May 7th, 2019 at 22:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo