Advertisement

Updated September 13th, 2018 at 17:51 IST

North East Elections 2018 LIVE BLOG: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों राज्यों में मतगणना शुरू

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नगालैंड, मेघालय, और त्रिपुरा में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हो रही है. इन तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ..

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नगालैंड, मेघालय, और त्रिपुरा में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हो रही है. इन तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. बीजेपी की बात करे तो वो एक बड़ी ताकत के रूप में उभरी है. शनिवार को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है.

12.31 PM: बीजेपी नेता राम माधव ने किया ट्वीट लिखा, ''माणिक सरकार 2000 वोटों से पीछे चल रहे हैं''.

11.44 AM: नगालैंड में BJP 29 सीटों पर आगे तो NPF+ 25 सीटों पर आगे चल रही है. 

11:36 AM: बीजेपी नेता राम माधव ने कहा, ''अभी तक जो नतीजे आ रहे हैं हम उससे संतुष्ट हैं. त्रिपुरा की जनता का जो आर्शीवाद मीला है. हमें पूरा विश्वास है कि हम 40 सीट जीतेंगे. इन नतीजों के पीछे  पीएम मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मेहनत किया है वो तारीफ के काबिल है.''

11.25 AM:  मेघालय में कांग्रेस 22 सीटों पर तो NPP 17 सीटों पर आगे चल रही है. 

11:17 AM: CM योगी ने कहा, बीजेपी  त्रिपुरा में ऐतिहासिक विजय की तरफ है. मैं PM मोदी, अमित शाह जी और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहूंगा. नगालैंड और मेघालय में भी हमारा प्रदर्शन ऐतिहासिक है. भारतीय राजनीति में आज महत्वपूर्ण दिन है.

11.07 AM: नगालैंड: BJP/NDPP 26 सीटों पर तो कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर आगे चल रही है. अगर NPF+ की बात करें तो वो 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

11.03 AM: त्रिपुरा में BJP 36 सीटों पर आगे तो लेफ्ट 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.  

10.45 AM: मेघालय: कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं BJP 7 सीटों पर .. NPP की बात करें तो वो 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 

10.43 AM:  त्रिपुरा के मौजूदा मुख्यमंत्री माणिक सरकार अपनी विधानसभा सीट धानपुर में 1682 वोटों से आगे चल रहे हैं.

10.33 AM: अगरतलाः शुरुआती रुझानों के बाद बीजेपी  कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

10.30 AM: त्रिपुरा में BJP 32 सीटों पर आगे चल रही है.. वहीं लेफ्ट 27 सीट पर 

वृंदा करात ने कहा, ''हम आश्वस्त हैं .. और राउंड की वोटिंग होने दीजिए, हमारी लीड और बड़ी होगी''

10.17 AM: नगालैंड: NDPP/BJP 18 सीटों पर आगे तो NPF+ 14 सीटों पर. 

10.11 AM: त्रिपुरा: CPI(M)+ 31 सीटों पर आगे चल रही है.. तो BJP 28 सीटों पर.

09.54 AM: नगालैंड में BJP+ 15 सीटों पर आगे चल रही है वहीं NPF+ 12 सीटों पर

09.53 AM: त्रिपुरा में BJP और लेफ्ट के बीच कड़ी टक्कर, CPM+ 29 सीटों पर तो BJP 27 पर आगे चल रही है.. 

09.50 AM: मेघालय: कांग्रेस 20 पर तो BJP 6 और NPP 12 सीटों पर आगे चल रही है. 

09.36 AM: मेघालय में BJP 4 सीटों पर तो कांग्रेस 17 और NPP 14 पर आगे चल रही है. 

09.31 AM: मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, BJP नगालैंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी ..

09.26 AM: नगालैंड: BJP/NDPP 12 पर तो NPF+ 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 

09.23 AM: त्रिपुरा: BJP+ 25 पर तो CPI(M)+ 27 पर आगे चल रही है. 

09.15 AM: नगालैंड: NPF+ 6 पर तो BJP 10 सीटों पर आगे चल रही है.  

09.04 AM: त्रिपुरा में CPI(M) और BJP के बीच कड़ी टक्कर .. शुरुआती रुझान में CPI(M) 20 पर तो BJP 22 पर आगे चल रही है.. 

08.58 AM: मेघालय: NPP कांग्रेस से 2 सीट आगे चल रही है. वहीं BJP 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 

08:52 AM: मेघालय; NPP और कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है .. वहीं BJP 4 सीटों पर आगे चल रही है.

08:35 AM: नगालैंड में  NDPP/BJP 2 पर वहीं  NPF 1 सीट पर आगे चल रही है

08:26 AM: बीजेपी और लेफ्ट के बीच कड़ी टक्कर 

08:16 AM: CVoter के अनुसार पहला  रुझान त्रिपुरा से है जहा पर माणिक सरकार आगे चल रहे हैं.

08.01 AM: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों राज्यों में मतगणना शुरू

Advertisement

Published March 3rd, 2018 at 11:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo