Advertisement

Updated November 12th, 2020 at 10:02 IST

16 नवंबर को CM पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार, सातवीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार दिवाली के बाद 16 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को एक बार फिर राज्य की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही सभी को अगली सरकार के गठन का इंतजार है। सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार दिवाली के बाद 16 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। 

बता दें कि नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, वहीं एनडीए के साथ वह चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में बिहार का कार्यकाल संभालेंगे।

नीतीश कुमार ने पहली बार सन् 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, हालांकि वह बहुमत साबित करने में असफल रहें। जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उसके बाद उन्होंने सन् 2005 में एनडीए को पू्र्ण बहुमत मिलने के बाद वह राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। नीतीश ने सन् 2010 में एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि इन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सन् 2014 में इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह एक वर्ष से कम समय में ही सन् 2015 में चौथी बार बिहार की सत्ता में वापस आ गए। 

इसे भी पढ़ें: बिहार नतीजे पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह- ‘जनता ने नीतीश को नहीं, तेजस्वी को थका दिया है’

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में एनडीए से अलग होकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा। इस दौरान महागठबंधन को राज्य में पूर्ण बहुमत मिला। जिसके बाद वह पांचवी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

महागठबंधन के साथ कुछ मतभेद होने के बाद उन्होंने 2017 में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एक बार वह फिर एनडीए में शामिल हो गए। एनडीए में शामिल होने के बाद उन्होंने छठीं बार 2017 में बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार बोले, 'जंगलराज कायम करने वालों का नौकरी और विकास की बात करना मजाक'

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को एक बार फिर राज्य में पूर्ण बहुमत मिला है। जिसकी वजह से नीतीश कुमार सातवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली है। 

Advertisement

Published November 12th, 2020 at 10:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo