Advertisement

Updated April 4th, 2019 at 20:29 IST

R. भारत - जन की बात ओपिनियन पोल : महाराष्ट्र में NDA जीत की ओर, UPA को लग सकता है झटका

हाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। अगर अभी हुए चुनाव तो यहां यूपीए को 15 से 9 सीट जबकि एनडीए को 33 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।

2019 लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन ही रह गए हैं। इस बीच ओपिनियन पोल आ चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गईं हैं।  रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' ने मिलकर एक सर्वे किया है।  इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं। 

इस सर्वे से इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद ही आसान होगा कि आगामी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं यानी देश का झुकाव किस तरफ है? किस राज्य में किस पार्टी का बोलबाला रहेगा?

इसी क्रम में रिपब्लिक टीवी और 'जन की बात' के साथ मिलकर महाराष्ट्र का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। अगर अभी हुए चुनाव तो यहां यूपीए को 15 से 9 सीट जबकि एनडीए को 33 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है।

वोट शेयर PROJECTION:

NDA: 45.5%

UPA: 38.5%

लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का मुख्य मकसद जीत है। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच गठबंधन है। वहीं अखाड़े में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को कड़ी टक्कर देने के लिए 56 पार्टियों ने मिलकर एक मजबूत महागठबंधन को अंतिम रूप दिया है । 

बता दें महाराष्ट्र की 48 सीटों पर शुरुआती चार चरणों में चुनाव होगा। पहले फेज में 7 सीटों पर 11 अप्रैल को, दूसरे फेज में 10 सीटों पर 18 अप्रैल को, तीसरे फेज में 14 सीटों पर 23 अप्रैल को और चौथे फेज में 17 सीटों पर 29 अप्रैल को चुनाव होगा। 

यह भी पढ़े- तकनीक की मदद से महाराष्ट्र में एक करोड़ फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए: CM देवेंद्र फडणवीस 

यह भी पढ़े- NationalApprovalRatings | महाराष्ट्र में NDA को 48 में से मिल सकती हैं 35 सीटें

Advertisement

Published April 4th, 2019 at 18:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo