Advertisement

Updated April 4th, 2019 at 19:27 IST

R. भारत - जन की बात ओपिनियन पोल : बिहार में बज सकता है NDA का डंका, बढ़ सकती है महागठबंधन की मुश्किलें ..

बिहार में कुल 40 सीटें हैं। अगर आज चुनाव होते है तो यहां पर NDA को 28-33 सीटें और UPA को 7 से 12 सीटें मिलने की संभावना है । 

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।

2019 लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन ही रह गए हैं। इस बीच ओपिनियन पोल आ चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गईं हैं।  रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' ने मिलकर एक सर्वे किया है।  इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं। 

इस सर्वे से इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद ही आसान होगा कि आगामी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं यानी देश का झुकाव किस तरफ है? किस राज्य में किस पार्टी का बोलबाला रहेगा?

इसी क्रम में रिपब्लिक टीवी और 'जन की बात' के साथ मिलकर बिहार का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है। बिहार में कुल 40 सीटें हैं। अगर आज चुनाव होते है तो यहां पर NDA को 28-33 सीटें और UPA को 7 से 12 सीटें मिलने की संभावना है । 


वोट शेयर PROJECTION:

NDA: 45.6%


UPA: 34.4%


OTHERS: 20%

 

बता दें बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहीं हैं. जबकि छह सीट सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी को मिली है। वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी और परिवार के भीतर मचे जबरदस्त घमासान के बीच तेजप्रताप के अलग पार्टी बनाने की कवायद में जुटने की अटकलें लग रहीं हैं ।  इस वजह से महागठबंधन को नुकसान होता दिख रहा है । वहीं महागठबंधन में काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं। इन 9 सीटों में से भी मात्र 4 सीट निष्ठावान कांग्रेसियों के हाथ लग पाई हैं। अन्य 4 सीट बाहर से कांग्रेस में इधर हाल के दिनों में आए नेताओं ने झटक ली है। 

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 11 अप्रैल, दूसरे चरण का 18 अप्रैल , तीसरे चरण का 23 अप्रैल , चौथे चरण का 29 अप्रैल , पांचवे चरण का 6 मई, छठें और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। 

Advertisement

Published April 4th, 2019 at 18:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo