Advertisement

Updated March 10th, 2019 at 21:38 IST

National Approval Ratings | झारखंड में UPA को 14 में से मिल सकती हैं 10 सीटें

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। यहां पर यूपीए को 10 सीट और एनडीए को 3 सीट जबकि जेवीएम को सिर्फ 1 सीट मिलती दिख रही है ।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement


लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।

रिपब्लिक टीवी और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है।  इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं। 

इसी क्रम में रिपब्लिक टीवी और सी वोटर साथ मिलकर झारखंड का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। यहां पर यूपीए को 10 सीट और एनडीए को 3 सीट जबकि जेवीएम को सिर्फ 1 सीट मिलती दिख रही है ।

बता दें साल 2000 में झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार बीजेपी की सरकार 5 साल सत्ता में क़ाबिज़ हैं। इससे पहले यहां गठबंधन की सरकार ने सत्ता संभाला था। 

सीएनटी-एसपीटी एक्ट समेत जल - जंगल - जमीन का मुद्दा झारखंड की राजनीति में हमेशा से हाबी रहा है । लेकिन इससे परे पहली बार बीजेपी की रघुवर सारकार ने न्यू झारखंड का नारा दिया है । 

वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष ने ऐलान किया कि झामुमो आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी . 

 

बता दें रिपब्लिक टीवी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में अगर महागठबंधन नहीं होता है तो पूरे देश में एनडीए को 307 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि यूपीए को 139 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के मुताबिक 97 सीटें अन्य दलों के खाते में जाती हुई दिख रही हैं।

अगर वोट शेयर की बात करें तो सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में अगर महागठबंधन नहीं होता है तो यूपीए को 30.9 % वोट, एनडीए को 41.1% और अन्य को 28% वोट मिलने का अनुमान है।

सर्वे के बाद यह साफ हो गया है कि देश में मोदी लहर है। एयर स्ट्राइक के बाद मोदी जनता की पहली पसंद बन गए है। वहीं सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर राहुल गांधी की लोकप्रियता घटी है। 

Advertisement

Published March 10th, 2019 at 20:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo