Advertisement

Updated March 10th, 2019 at 23:14 IST

अगर आज हुए चुनाव तो किसी को नहीं मिलेगी बहुमत, यहां पढ़ें आंकड़े...

2019 लोकसभा चुनाव में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। आज चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बीच National Approval Ratings आ चुकी है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों का  ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।

2019 लोकसभा चुनाव में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। आज चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गईं हैं। ऐसे में रिपब्लिक टीवी और CVoter आपके सामने National Approval Ratings लेकर आए हैं ताकि आपको पता चल सके की अगर आज की तारीख में चुनाव होते हैं तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? किस राज्य में किस पार्टी का बोलबाला रहेगा?

अगर देश में लोकसभा चुनाव आज होंगे तो सब-कुछ शायद उथल-पुथल हो जाएगा। NDA सबसे बड़ा एलियांस उभर कर तो आ जाएगा लेकिन इसके बावजूद भी National Approval Ratings के अनुसार कोई भी दल या गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते नहीं दिखाई दे रहा है.

देश के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस युक्त UPA के खाते में 141 सीट जाती दिखाई दे रही हैं। जबकि बीजेपी के NDA में 264 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य दलों के खाते में 138 सीटें जाती दिख रही है

सबसे पहले उस राज्य की चर्चा करें, जहां के पिटारे खुलने के साथ ही सत्ता डिसाइड हो जाती है. उस राज्य में सबसे ज्यादा लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं. जी हां हम यहां उत्तर प्रदेश का जिक्र कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में अगर लोकसभा चुनाव आज हो जाएं तो नतीजे कुछ इस प्रकार रहेंगे... 

वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर NDA के खाते में 35 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। जबकि कांग्रेस के UPA की शाख मजबूत को महज़ 13 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बीजेपी को कुछ ज्यादा फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है। यहां ममता बनर्जी ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. आंकड़ें देखिए...

अगर बिहार की बात करें तो बिहार में इस बार महागठबंधन और खास कर तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसके साथ तमिलनाडु का हाल कुछ ऐसा है. यहां NDA को मुह की खानी पड़ सकती है और यहां उसे सिर्फ 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

जबकि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद भी अगर लोकसभा चुनाव आज हुए तो बीजेपी के NDA की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है।

इसके साथ ही कर्नाटक में NDA और UPA के बीच 4 कदम का फासला दिखाई दे रहा है। यहां कुल 28 लोकसभा सीटों में से UPA को 12 तो और NDA 16 का सीटें मिलती दिख रही हैं।

अन्य राज्यों की तस्वीरें कुछ इस प्रकार से हैं...

गुजरात

राजस्थान

आन्ध्र प्रदेश

ओडिशा

केरला

तेलंगाना

झारखंड

आसाम 

पंजाब

छत्तीसगढ़

हरियाणा

दिल्ली

जम्मू-कश्मीर

उत्तराखंड

हिमाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश

त्रिपुरा

गोवा

मणिपुर

मेघालय

अंडमान निकोबार

लक्षद्वीप

चंडीगढ़

दादरा और नगर हवेली

नागालैंड

दमन और दीव

पुडुचेरी

सिक्किम

मिजोरम

Advertisement

Published March 10th, 2019 at 23:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo