Updated April 8th, 2019 at 14:41 IST
बीजेपी का लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संकल्प पत्र जारी, जानें अहम बातें
पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में सोच बना दी गई कि जनता को कुछ भी दो कम पड़ता है। मैं समझता हूं कि ये देशवासियों का अपमान है।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के संदर्भ में भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2014 के चुनाव में जनता ने आशीर्वाद दिया और हमें पूरा भरोसा है कि 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनादेश मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 2022 में देश आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा इसलिए हम 75 संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम देश को मौजूदा समस्याओं से मुक्त बनाने की दिशा में पूर्ण प्रयास के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।
1. राष्ट्रवादी सोच के साथ संकल्प पत्र
2 राष्ट्रवाद पर समझौता नहीं
3 देशद्रोही, टुकड़े गैंग बर्दाश्त नहीं
4 आतंक मिटाने के लिए प्रतिबद्ध
5 आतंकवाद रत्ती भर भी बर्दाश्त नहीं
6 समान नागरिक संहिता लाएंगे
7. धारा 370 को खत्म करेंगे
8 आर्टिकल 35A को हटाएंगे
9 घुसपैठ को पूरी तरह से रोकेंगे
10 नक्सलवाद को 5 साल में खत्म करेंगे
11 राष्ट्रीय सुरक्षा पहली प्राथमिकता
12.रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे
13 राम मंदिर के लिए हर संभव कोशिश
14 मंदिर के लिए हर संभव कोशिश
15 संविधान के दायरे में होगा निर्माण
18 तीन तलाक को खत्म करेंगे
19 निकाह और हलाला पर रोक लगाएंगे
20 देश में एक साथ चुनाव की कोशिश
21 मतदाता सूचि में एकरुपता लाएंगे
22 सबको घर देने का वादा
23 हर गरीब को LPG कनेक्शन
24 बिजली-पानी हर घर तक पहुंचाएंगे
25 हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी करेंगे
26 नेशनल हाईवे निर्माण दोगुना करेंगे
27रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण पर जोर
28. 2022 तक पूरे देश में ब्रॉडगेज
29. सभी मुख्य स्टेशन पर वाई-फाई
30 शहरों में मजबूत मेट्रो नेटवर्क
31. स्वास्थ्य और कानूनी शिक्षा पर जोर
32. 75 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
33. विधि संस्थानों में सीट बढ़ाई जाएगी
34. 2022 तक किसानों की आय दोगुनी
35. किसानों को 1 लाख का ब्याज मुक्त लोन
36. किसानों के लिए पेंशन की योजना
37. छोटे और सीमांत किसान के लिए पेंशन
38. किसानों को 6 हजार रु सालाना
39. सिंचाई का क्षेत्रफल बढ़ाएंगे
40. मछुआरों के लिए संपदा योजना
41 महंगाई कम करने पर जोर
42. 5 सालों में अर्थव्यवस्था मजबूत हुई
43. अर्थव्यवस्था की मजबूती पर जोर
44. विश्व में भारत की पहचान बनाने पर जोर
45. स्टडी इन इंडिया को बढ़ावा
46. स्वास्थय सेवा बेहतर करने पर जोर
47. 2025 तक टीवी को खत्म करेंगे
48. राष्ट्रीय संग्रहालय का डिजिटलीकरण
पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि हमारा संकल्प पत्र, सुशासन पत्र भी है। हमारा संकल्प पत्र, राष्ट्र की सुरक्षा का पत्र भी है। हमारा संकल्प पत्र, राष्ट्र की समृद्धि का पत्र भी है
Advertisement
Published April 8th, 2019 at 14:41 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।