Advertisement

Updated May 23rd, 2019 at 14:52 IST

LIVE Lok Sabha Election Result 2019: किसे मिलेगा 'सिंहासन'?

हिंदुस्तान के लिए आज फैसले का दिन, लोकसभा की 542 सीटों के आज आएंगे नतीजे।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व यानि लोकसभा की 542 सीटों पर चुनाव के लिये सात दौर की वोटिंग के बाद आज मतगणना होगी । इस सियासी महाभारत में सारे दल आमने- सामने हैं...किसका होगा राजतिलक और कौन दिल्ली की गद्दी पर राज करेगा...आज की मतगणना के बाद ये तय हो जाएगा... 

सभी लोकसभा सीटों के लिए बनाये गये मतगणना केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी... लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के मतों का सत्यापन करने के लिये वीवीपैट की पर्चियों से मिलान किये जाने के कारण चुनाव नतीजे घोषित होने में थोड़ी देरी हो सकती है। लिहाजा देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है।

यहां  LIVE UPDATE :

2.49 PM- प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा- सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत

02.05 PM - अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी 11226 वोट से आगे चल रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।

01.30PM - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने तोड़ा आडवाणी की जीत का रिकॉर्ड

1.00 PM - ममता बनर्जी ने जीत की बधाई दी, कहा- 'अभी नतीजों का इंतजार कीजिए, हम नतीजों की समीक्षा करेगा'

12.05 PM- चुनाव में बीजेपी की बड़ी बढ़त से गदगद हुई बीजेपी कार्यकर्ता, लखनऊ में पार्टी मुख्यलाय पर दिखा जश्न का माहौल

11.30 AM- विश्वास जताने के लिए जनता का धन्यवाद और आभार: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, नेता, बीजेपी

11.00 AM - चुनाव के पहले कांग्रेस ने जनता को भ्रमाया था लेकिन अब जनता क्लियर हो गई है : विजय रुपाणी, गुजरात के मुख्यमंत्री

10.00AM- कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं- सूत्र

9:09 AM तक के रुझान : रायपुर में बीजेपी आगे, संगरूर लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार भंगवात मान आगे

09:05 AM :  पंजाब के गुरदासपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल आगे

8:52 AM तक के रुझान : गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे

8:51 AM तक के रुझान : महाराष्ट्र के मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही हैं।

8:49 AM तक के रुझान : बंगाल में बीजेपी 7 सीट पर आगे

8:46 AM तक के रुझान : बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह आगे, इस सीट से कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं।

 

8:41 AM रुझान : अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।

अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।

08.38 AM-  शुरुआती रुझानों के अनुसार गांधीनगर में अमित शाह आगे चल रहे हैं।

08.35 AM- शुरुआती रुझानों में NDA के लिए बढ़त

07.20 AM-  नतीजों के आने से पहले मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे कुमारस्वामी

07.12 AM-   आज एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत होगी : रविशंकर प्रसाद

07.08 AM-  पश्चिम बंगाल में अनहोनी के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौंबद की गई।

06.59 AM- कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में एआईसीसी ऑफिस में कर रहे हैं हवन

6: 50 AM- ओडिशा : अस्का विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी को गोली मार दी गई, हालत गंभीर

 

6: 30 AM- सात चरण के मतदान के बाद 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतगणना के बाद होगा।

6: 15 AM- रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व के नतीजों पर महा कवरेज लेकर हाजिर है
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व के नतीजों पर महा कवरेज लेकर हाजिर है

 5:54 AM : हिंदुस्तान के लिए आज फैसले का दिन, लोकसभा की 542 सीटों के आज आएंगे नतीजे। अब से कुछ ही देर में रिपब्लिक भारत पर देखिए #ElectionResults2019 की मेगा कवरेज

 

सात चरणों के मतदान के बाद 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज की मतगणना के बाद हो जाएगा य़हालांकि मतदान के बाद आए एक्जिट पोल के अधिकतर नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के फिर से सत्ता में आने की संभावना जताई गई है। हालांकि विपक्षी दलों ने एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया है। और कांग्रेस सहित अन्य दलों की मौजूदगी वाले गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रमुख नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, शत्रुघ्न सिन्हा, दिग्विजय सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन अध्यक्ष सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेता शामिल हैं । लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि क्या मोदी की दोबारा सत्ता में वापसी होगी या फिर विपक्षी गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब होगा।

543 सीटों वाले लोकसभा के लिए सात चरणों में चुनाव हुए थे. पहले चरण के तहत 20 राज्यों की 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग हुई. दूसरे चरण के तहत 12 राज्यों की 95 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले गए.  23 अप्रैल को तीसरे चरण की वोटिंग हुई, जिसमें 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
 

Advertisement

Published May 23rd, 2019 at 05:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo