Advertisement

Updated July 17th, 2021 at 16:15 IST

पंचायत चुनाव में बदसलूकी की शिकार हुई महिलाओं से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, BJP नेताओं पर जमकर बरसी

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन दो महिलाओं से मुलाकात की जिनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के दौरान कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

Reported by: Nisha Bharti
credit: ANI
credit: ANI | Image:self
Advertisement

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए लखनऊ के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान शनिवार को उन्होंने उन दो महिलाओं से मुलाकात की जिनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के दौरान कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुए पंचायत चुनाव को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की। आगामी होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वो जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही है।

ये भी पढ़ें:  प्रियंका गांधी वाद्रा दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

9 जुलाई को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी की उम्मीदवार रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रितु और अनीता की साड़ियों को खींचा है ।

 सेमरा गांव में गांधी ने संवाददाताओं से कहा, "मैं उनसे मिलने आई थी, क्योंकि वे महिलाएं हैं, वे मेरी बहनें हैं, और मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि भारत की हर महिला उनके साथ खड़ी है। मैंने उनसे कहा कि डरो मत, और आत्मविश्वास रखो। एक दिन आप दोनों महिलाएं नामांकन पत्र दाखिल करेंगी और चुनाव में विजयी होंगी। आपको लड़ना होगा, और हम सभी आपके लिए लड़ेंगे, ”।

ये भी पढ़ें:  यूपी: प्रियंका गांधी ने हिंसा मुद्दे पर BJP सरकार को घेरा, बोलीं-'आपने महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या किया?'

गांधी की रितु और अनीता से मुलाकात के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद थे. कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, "यह लोकतंत्र की लड़ाई है। हमारे लोकतंत्र में महिलाओं को आरक्षण दिया गया ताकि उनके अधिकारों को बरकरार रखा जा सके। और स्थिति ऐसी हो गई है कि एक महिला अपना नामांकन पत्र दाखिल करने गई, तो उसे पीटा गया। यह लोकतंत्र नहीं है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

मैं मांग करती हूं कि यह चुनाव रद्द कर दिया जाए, और उन सभी जगहों पर दुबारा मतदान कराया जाए जहाँ इस तरह की घटनाएं हुई है। हिंसा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने राज्य सरकार से उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जो इस घटना में शामिल थे

Advertisement

Published July 17th, 2021 at 16:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo