Advertisement

Updated April 30th, 2019 at 10:17 IST

विशालकाय हिममानव 'येति' के रहस्य पर से उठ गया पर्दा? भारतीय सेना ने पहली बार जारी किए सबूत

दरअसल हिममानव को लेकर कई तरह की कहानी प्रचालित हैं जिस दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों एक माना जाता है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

वैसे तो अक्सर लोगों ने हिममानव 'येति' को लेकर कई कहानियां प्रचालित हैं, लेकिन समय- समय पर येति के होने के दावे को लेकर चीजें सामने आती रहती हैं। लेकिन अब भारतीय सेना ने सोमवार को हिममानव 'येति' की मौजूदगी का दावा किया है। इसी कड़ी में सेना ने कुछ तस्वीरें जारी की है, जिसमें बर्फ पर कुछ विशालकय निशान दिख रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि ये हिममानव 'येति' के हो सकते हैं।

दरअसल सेना ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की और लिखा कि पहली बार एक भारतीय सेना माउटाइरिंग एक्सपेडिशन टीम ने 09 अप्रैल, 2019 को मकालू बेस कैंप के करीब 32x15 इंच वाले हिममानव 'येति' के रहस्यमय पैरों के निशान लिए हैं। इस मायावी हिममानव पूर्व में मकालू-बरुन नेशनल पार्क में देखा गया है।"

क्या है हिममानव?

दरअसल हिममानव को लेकर कई तरह की कहानी प्रचालित हैं जिस दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों एक माना जाता है। समय- समय पर इसको देखने का दावा किया जाता है। यहां तक कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लद्दाख के कुछ बौद्ध मठों का दावा है कि उन्होंने हिममानव देखा है। हालांकि स्वतंत्र रूप से इसकी कभी पुष्टि नहीं हो पाई। कई शोधकर्ताओं  का ऐसा मानना है कि ये कोई पोलर बियर की ही प्रजाति है जो करीब 40 हजार साल पुरानी है। लेकिन कुछ इस भालू की प्रजाति से जोड़ते हैं। लेकिन अभी तक किसी को भी पुख्ता तौर पर नहीं पता कि असल में ये विशालकाय निशान किसके हैं।

Advertisement

Published April 30th, 2019 at 09:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo