Advertisement

Updated March 15th, 2019 at 15:04 IST

Lok Sabha 2019: बिहार में NDA उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने! जानें किसका कटा पत्ता, किसे मिली टिकट

एकमात्र सीट जिस पर जदयू और भाजपा की असहमति है, वह भागलपुर सीट जहां भाजपा हार गई और सूत्रों के अनुसार जदयू को दिया जाना चाहिए।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव की नजरें से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक बिहार में चुनाव की घोषण के बाद सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों में बंटवारा हो गया है। रिपब्लिक भारत की विश्वनीय सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि नीतिश कुमार नीत जेडीयू, बीजेपी और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। 

सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह

आरएलएसपी को दी जाने वाली सभी सीटें अब जेडीयू को दी जाएंगी:

  • सीतामढ़ी
  • काराकाट 
  • जहानाबाद


भाजपा की दो लोकसभा सीटें भी जेडीयू को दी जाएंगी:

  • नालंदा
  • पूर्णिया

जिन सीटें  पर बीजेपी की हार हुई, वो भी JDU के खाते में जाएंगी:

  • किशनगंज 
  • अररिया 
  • मधेपुरा 
  • सुपौल 
  • बिहार 
  • बांका

जिन सीटों पर बीजेपी जीती थी वो भी जेडीयू को:

  • वाल्मीकिनगर
  • गोपालगंज
  • दरभंगा
  • झंझारपुर
  • औरंगाबाद
  • मुंगेर

एकमात्र सीट जिस पर जदयू और भाजपा की असहमति है, वह भागलपुर सीट जहां भाजपा हार गई और सूत्रों के अनुसार जदयू को दिया जाना चाहिए लेकिन भाजपा इस सीट पर चुनाव लड़ाना चाहती है। बीजेपी भागलपुर के बजाए जेडीयू को झंझारपुर देना चाहती है।

भाजपा के सभी मंत्री चुनाव लड़ेंगे:

  • बक्सर: अश्विनी कुमार चौबे
  • आरा: आरके सिंह
  • सासाराम: ललन पासवान, निरंजन राम और शिवेश राम
  • गया: रामजी मांझी, हरि मांझी
  • नवादा: गिरिराज सिंह
  • पटना साहिब: रविशंकर प्रसाद, आरके सिन्हा
  • पाटलिपुत्र: राम कृपाल यादव
  • मोतिहारी: राधा मोहन सिंह
  • मुजफ्फरपुर: अजय निषाद
  • सरन: राजीव प्रताप रूडी
  • सीवान: ओम प्रकाश यादव
  • मधुबनी: हुकमदेव नारायण यादव, अशोक यादव, नीतीश मिश्रा (जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र)
  • महराजगंज: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
  • शेहर: रमा देवी
  • भागलपुर: सीट को लेकर बीजेपी और जेडीयू में नोकझोंक
  • उजियारपुर: नित्यानंद राय

LJP को दी गई सीटें:

  • हाजीपुर
  • वैशाली
  • समस्तीपुर
  • जमुई
  • खगड़िया
  •  बेगूसराय

बता दें, रिपब्लिक टीवी और सी वोटर सर्वे किया था।  इस सर्वे के जरिए हम आपको बताना मकसद था कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं। 

इसी क्रम में रिपब्लिक टीवी और सी वोटर साथ मिलकर बिहार का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है। बिहार में कुल 40 सीटें हैं। अगर आज चुनाव होते है तो यहां पर UPA को 4 और NDA को 36 सीटें मिलने की संभावना है । 

Advertisement

Published March 15th, 2019 at 15:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo