Advertisement

Updated April 17th, 2019 at 18:33 IST

दिग्विजय सिंह का साध्वी प्रज्ञा पर तंज, 'भोपाल में प्रज्ञा का स्वागत करता हूं'

साध्वी प्रज्ञा पर तंज सकते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल सीट पर घेरने के लिए भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा पर दांव खेला है। टिकट मिलने के बाद साध्वी ने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए कहा कि: 'मैं चुनावी रण क्षेत्र में धर्मयुद्ध लड़ने को तैयार हूं'' । साथ ही उन्होंने कहा हम तैयार हैं। कार्य में लग गई हूं। साध्वी प्रज्ञा के नाम पर राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है। बुधवार सुबह ही साध्वी प्रज्ञा भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय भी पहुंचीं थीं।

इधर भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा पर तंज सकते हुए  दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए  प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।  नर्मदे हर! ''

इधऱ भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद प्रज्ञा ने भाजपा कार्यालय से बाहर आते हुए मीडिया को बताया, ‘‘मैं दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनाव लड़ने की लिए पूरी तरह से तैयार हूं और ये चुनाव मैं जीतूंगी भी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरे साथ हैं।’’ इसी बीच, भोपाल के मौजूदा भाजपा सांसद आलोक संजर ने कहा कि प्रज्ञा का नाम लगभग तय हो गया है और पार्टी उसका नाम भोपाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी के रूप में किसी भी क्षण घोषित कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम पहली बार चर्चाओं में आया था। इस मामले में वह जेल में भी रहीं।

Advertisement

Published April 17th, 2019 at 18:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo