Advertisement
Whatsapp logo

Updated April 24th, 2019 at 15:20 IST

राहुल के ‘मर्डर एक्यूस्ड’वाले बयान पर बोले अमित शाह, 'कांग्रेस की पिछली सरकार ने मुझ पर फर्जी केस चलाया था'

राहुल गांधी ने मंगलवार को अमित शाह पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘मर्डर एक्यूज्ड’, जिसका  भाजपा अध्यक्ष ने इसे सिरे से खारिज करते हुए उल्टा कांग्रेस पर गंभीर  आरोप लगाए।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रिपब्लिक भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर विस्तार से बात की। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने वाराणसी से 'पूछता है भारत' कार्यक्रम में शरीक हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से कई सुलगते हुए सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब भी दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अमित शाह पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘मर्डर एक्यूज्ड’, जिसका  भाजपा अध्यक्ष ने इसे सिरे से खारिज करते हुए उल्टा कांग्रेस पर गंभीर  आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने मुझ पर फर्जी केस चलाया था। कोर्ट में इसका फैसला आ गया कि राजनीतिक हित के लिए ये फर्जी केस चलाया था। मुझ पर कोई ट्रायल भी नहीं चला।


बता दें, मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देते हुए जनता से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राफेल लड़ाकू विमान का निर्माण भारत में किया जायेगा।

भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा, ‘‘मर्डर एक्यूज्ड भाजपा प्रमुख अमित शाह। वाह, क्या शान है!’’  गांधी की इस टिप्पणी पर शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

गौरतलब है कि साल 2014 में एक विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामलों में शाह को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ ‘‘कोई मामला’’ नहीं बनता और उन्हें ‘‘राजनीतिक वजहों’’ से फंसाया गया था।

Advertisement

Published April 24th, 2019 at 15:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement