Advertisement

Updated February 8th, 2020 at 10:16 IST

Delhi Elections 2020 Voting LIVE: दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों पर मदतान शुरू

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हो गया है

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement


दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हो गया है। इसे लेकर मतदाता काफी उत्साहित दिख रहे हैं। लोगों का मतदान केंद्र पर जमावड़ा लग चुका है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। 11 फरवरी को मतगणना होगी । यहां चुनाव के मद्दनजर दिल्ली के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो आज सुबह चार बजे से चल रही है। वहीं 39 रुटों पर डीटीसी बसें भी सुबह चार बजे से चल रही हैं। 

बता दें दिल्ली में कुल 672 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजधानी में 1,47,86,382 मतदाता हैं। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं। दिल्ली में 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है। इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है।

10.05 AM- दिल्ली में सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

10.00 AM- दिल्ली की जनता लाखों बच्चों के भविष्य के लिए वोट दें: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने वोट डालने के बाद की अपील

 9.45 AM दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ राजपुरा रोड के परिवहन विभाग के पोलिंग बूथ में डाला वोट

9.30 AM- मतदान से पहले दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने परिवार के साथ की पूजा

 

9.15 AM - डॉ हर्षवर्धन सिंह अपनी मां को व्हील चेयर में लेकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे

8.01AM- दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मदतान शुरू

7.45 AM- दिल्ली चुनाव में जनता काम, शिक्षा और बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट करने वाले हैं : मनीष सिसोदिया

7.55 AM - दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों पर थोड़ी देर में मतदान 

वहीं मतदान से पहले ल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं।

उन्होंने कहा कि घटना को लेकर रात लगभग साढ़े नौ बजे कॉल आई। उनके सिर में गोली लगी थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, 'हमने संदिग्ध को पहचान लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी एकत्रित कर ली गई है।'

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि संदेह है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की गई।

Advertisement

Published February 8th, 2020 at 08:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo