Advertisement

Updated April 27th, 2019 at 10:01 IST

PM मोदी का कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, पूछा- 'महामिलावटी देश को स्थिर सरकार कैसे दे सकते हैं?'

देश में इन दिनों लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व यानि आम चुनाव मनाया जा रहा है। सात चरणों में होने वाले आम चुनाव के मतदान में से अबतक तीन चरणों पर वोटिंग हो चुकी है

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

देश में इन दिनों लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व यानि आम चुनाव मनाया जा रहा है। सात चरणों में होने वाले आम चुनाव के मतदान में से अबतक तीन चरणों पर वोटिंग हो चुकी है और चौथे चरण के लिए 29 को मतदान किया जाएगा। लिहाजा राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग इस वक्त अपने चरम पर है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि क्या महामिलावटी देश को स्थिर सरकार कैसे दे सकते हैं?

दरअसल प्रधानमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शनिवार की सुबह की ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस 2014 के चुनाव में सबसे कम सीटें जीतीऔर 2019 में कांग्रेस सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जो कांग्रेस के इतिहास में सबसे कम है। कांग्रेस पार्टी के पास दृष्टि और दिशा का अभाव है

उन्होंने आगे अपने ट्वीट में अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महामिलावट की अन्य पार्टियां भी 5, 10, 15, 20, 30 अधिकतम 40 सीटों पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। महामिलावटी देश को स्थिर सरकार कैसे दे सकते हैं?

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में मुंबईकरों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए लिखा कि एनडीए को वोट मतलब अधिक विकास और शून्य भ्रष्टाचार के लिए वोट। यह एक मजबूत राष्ट्र और स्थिर सरकार के लिए वोट होगा । NDA ही एकमात्र गठबंधन है जो मुंबई की आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकता है ।

बता दें, इससे पहले शुक्रवार को मुंबई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि  इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी।। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने दावे के समर्थन में एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘ अपना वोट बर्बाद मत करिये। बेहतर होगा उस पार्टी के लिये वोट करें जो सत्ता में आ रही है और आप अपने वोट से उसे मजबूती दे सकते हैं।’’ 

मोदी ने कहा, ‘‘ अब एकमात्र सवाल यह है कि क्या भाजपा 2014 के मुकाबले अपनी सीटों की संख्या और बेहतर करने जा रही है।’’ 
मोदी ने कहा, ‘‘ वे (विपक्ष) सोच रहे हैं कि पहली बार वोट देने वाले मतदाता और नयी पीढ़ी के लोग मोदी का क्यों समर्थन कर रहे हैं। इसलिए क्योंकि मोदी उनकी (नई पीढ़ी की) उम्मीदों को अभिव्यक्ति दे रहा है। ये लोग 2047 को देख रहे हैं, जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा लेकिन कुछ लोग हैं जो 20वीं शताब्दी में ही फंसे हुए हैं।’’ 
 

Advertisement

Published April 27th, 2019 at 10:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo