Advertisement

Updated February 25th, 2021 at 18:58 IST

OTT पर भड़काऊ कंटेंट नहीं चलेगा, केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस जारी

सोशल मीडिया को हथियार बनाने वाले और देश के खिलाफ आग उगलकर वालों पर सख्ती शुरु हो गई है।

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement

कुछ भी लिख दो और पब्लिसिटी पा लो, कुछ बना लो और OTT पर  बेच डालो। ऐसे करने वालों पर केंद्र सरकार नकेल कसने जा रही है। सरकार ने OTT प्लेटफॉम के लिए नियम जारी किए। सोशल मीडिया को हथियार बनाने वाले और देश के खिलाफ आग उगलकर वालों पर सख्ती शुरु हो गई है। केंद्र सरकार ने आज सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिया। 

सोशल मीडिया देश से लेकर किसी व्यकित को बदनाम करने का सस्ता हथियार बन गया था। कोई भी आए और कुछ भी लिख दे अब नहीं चलेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक शिकायत निवारण तंत्र बनाना होगा। कंपनी का खास अधिकारी 24 घंटे में शिकायत का रजिस्ट्रेशन और 15 दिनों में निपटारा करेगा। सोशल मीडिया कंपनी को हर महीने शिकायत और कार्रवाई की रिपोर्ट भी जारी करनी होगी। किसी महिला के खिलाफ अश्लील कंटेंट को हर हाल में 24 घंटे के भीतर हटाना होगा।  

केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की गाइ़डलाइंस की सराहना करते हुए कहा कि  मोदी सरकार सभी डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों के लिए उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 


वहीं, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि देश में काफी दिनों से सोशल मीडिया को लेकर गाइडलाइंस की मांग हो रही थी। देश विरोधी गैंग हो या देश के बाहर बैठकर साजिश करने वाले। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट के जरिए खुराफात और अफवाह फैलाने वाले पहले शख्स के बारे में कंपनी को बताना ही होगा। 

इधर, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा हाल के दिनों में OTT प्लेटफॉर्म पर देश ही नहीं सनातन धर्म को बदनाम करने का खुला खेल चल रहा था। सस्ती पब्लिसिटी के लिए खुलेआम भड़काऊ कंटेंट डाले जा रहे थे। सरकार ने अब OTT प्लेटफॉर्म को टीवी की तरह सेल्फ रेगुलेशन करने का आदेश जारी कर दिया है। आज हमारे साथ सोशल मीडिया पर भारत को बदनाम करने वालों पर करिए 5 का प्रहार। 

Advertisement

Published February 25th, 2021 at 18:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo