Advertisement

Updated September 14th, 2021 at 14:37 IST

सपा-बसपा पर सीएम योगी का तंज, कहा- 'पहले यूपी में भैंस और गाय भी असुरक्षित करते थे महसूस'

बसपा और सपा की सरकारों की आलोचना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले पश्चिम यूपी में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थी अब कानून व्यस्था और वहां की स्थिति में सुधार हुआ है। 

Reported by: Vineeta Mandal
CM Yogi
CM Yogi | Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव  (UP Assembly Election 2022) होने वाले हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर ली है। वहीं राज्य में नेताओं के बयानबाजी भी जारी है। इस जुबानी संग्राम के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य की पिछली सरकारों पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने अपनी सरकार की प्रशंसा करते हुए दावा किया कि पहले यूपी में गाय और भैंस तक सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (SP) की सरकारों की आलोचना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम यूपी में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थी अब कानून व्यस्था और वहां की स्थिति में सुधार हुआ है। 

इसे भी पढ़ें- UP Polls 2022: 'अब्बा जान' पर यूपी में सियासी घमासान, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस ने बोला हमला

योगी ने कहा, 'पहले यूपी में बेटियां, बहनें असुरक्षित महसूस करती थीं। कोई बैलगाड़ी भी पश्चिमी यूपी से होकर गुजरती थी तो गाय-भैंस असुरक्षित महसूस करते थे। पूर्वी यूपी में इस प्रकार की समस्या नहीं थी, लेकिन पश्चिम यूपी में थी।' उन्होंने आगे कहा, 'आज क्या कोई गाय, बैल या महिला को जबरन उठा सकता है? क्या हम अंतर नहीं देख सकते?'

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, 'पहले यूपी की छवि क्या थी? पहले जहां से गड्ढे शुरू होते थे वहां से राज्य शुरू होता था। शाम में ही जहां पर अंधेरा हो जाएं वह यूपी था। कोई भी सभ्य व्यक्ति को जहां रात में सड़क पर चलने में डर लगता था वो यूपी था, लेकिन आज ऐसा नहीं है।'

कुशीनगर जनसभा में विपक्ष पर सीएम योगी का हमला 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर में एक जनसभा को संबोंधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "सेफई का एक परिवार पूरे राज्य को लूटता था। पहले जो लोग अपने पिता को अब्बाजान कहते थे, वे एक विशेष वर्ग को लाभान्वित करते थे। जाति आधारित नियुक्ति सूची हुआ करती थी। उचित नियुक्तियां हैं भाजपा सरकार (BJP Government) में हो रही है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

वहीं सीएम योगी ने ये कहा था कि, 'पीएम मोदी (PM Modi) ने देश के राजनीतिक एजेंडा बदला, जो राजनीति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद तक सीमित थी। पीएम मोदी ने उसे समाज के प्रत्येक तबके लिए पहुंचाया। पीएम के नेतृत्व में तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चल रही है।'

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए छोटे राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करेगी। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी यूपी और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। केवल पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन करते चुनावी मैदान में उतरेंगी। बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, मणिपुर, गोवा और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement

Published September 14th, 2021 at 14:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo