Advertisement

Updated April 22nd, 2019 at 19:34 IST

EXCLUSIVE: CM देवेंद्र फडणवीस का नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा वार, बोले- उनके भाषणों को कौन सुनता है?

इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

कभी बीजेपी की पंसदीदा लोगों में गिने जाने वाले क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अब पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के रंग में रंग चुके हैं। वो अब ऐसा उन चुनिंदा कांग्रेसी नेता में सुमार हो चुके हैं, जो सीधा भारतीय जनता पार्टी या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनते हैं। 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान होना है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी से एक्सक्लूसिव बातचीत में सिद्धू पर निशाना साधते हुए पूछा कि उनका भाषण कौन सुनता है?

यहां, पढ़ें बातचीत के अंश

अर्नब गोस्वामी : क्या आपने नवजोत सिंह सिद्धू का भाषाण सुना है?
 
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री महराष्ट्र: सिद्धू को छोड़ दो। सिद्धू को कौन सुनता है?
 
 अर्नब गोस्वामी :  सिद्धू को छोड़ दो? आपकी पार्टी दिन रात सिद्धू के बारे में बात करती रहती है।
 
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री महराष्ट्र: मैं महाराष्ट्र में काम कर रहा हूं। आप महराष्ट्र के बारे में बात करें और मैं आपको बताऊंगा।

बता दें, सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में से एक हैं। पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू ने बिहार में एक चुनावी सभा के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने सांप्रदायिक कार्ड खेलते हुए मुस्लिम मतदाताओं से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई। हालांकि इस बार PM पर दिए सिद्धू के बयान पर BJP भी भड़क गई।

यही वजह है कि R. भारत सवाल पूछता है कि कांग्रेस नेता सिद्धू की तरफ से देश के 'चौकीदार' को 'चोर' और 'दंगाई' बताने वाले बयान पर उनकी पार्टी ने क्यों चुप्पी साध रखी है। क्या प्रधानमंत्री को गालियां देकर ही कांग्रेस चुनाव देखने का सपना देख रही है। क्या कांग्रेस को PM के खिलाफ इस विवादित बयान के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए

Advertisement

Published April 22nd, 2019 at 15:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
ed attack case
1 घंटे पहलेे
File Photo of PM Narendra Modi
1 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo