Advertisement

Updated April 4th, 2019 at 20:05 IST

R. भारत - जन की बात ओपिनियन पोल : मौजूदा हालात रहे तो ओडिशा में BJP का बजेगा डंका

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए तो यहां एनडीए को 8 से 12 सीट जबकि बीजेडी को 12 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं यूपीए को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।

2019 लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन ही रह गए हैं। इस बीच ओपिनियन पोल आ चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गईं हैं।  रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' ने मिलकर एक सर्वे किया है।  इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं। 

इस सर्वे से इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद ही आसान होगा कि आगामी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं यानी देश का झुकाव किस तरफ है? किस राज्य में किस पार्टी का बोलबाला रहेगा?

इसी क्रम में रिपब्लिक टीवी और 'जन की बात' के साथ मिलकर ओडीशा का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए तो यहां एनडीए को 8 से 12 सीट जबकि बीजेडी को 12 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं यूपीए को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है। बता दें ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजद सरकार 19 सालों से राज कर रही है। 


वोट शेयर PROJECTION:

BJD: 40%

BJP: 35.4%

INC: 21.6%

OTHERS: 3%

बता दें लोकसभा चुनाव 2019 में सात चरणों में वोटिंग होगी।  21 लोकसभा सीटों वाले ओडिशा में चार चरणों में चुनाव होने हैं। 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को लोकसभा के साथ-साथ 147 सीटों पर विधानसभा चुनाव भी होंगे।  सत्तारूढ़ बीजेडी को चुनौती देने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है।

इधर झाविमो, राजद और कांग्रेस के बाद महागठबंधन के घटक दल झामुमो ने बुधवार को राज्य की चार लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्यााशियों का ऐलान कर दिया है।  बता दें विपक्षी महागठबंधन के तहत झामुमो को चार संसदीय सीटें झारखंड में मिली है। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन दुमका, उपाध्यक्ष चंपाई सोरेन जमशेदपुर, डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो गिरिडीह और विजय हांसदा राजमहल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे।

Advertisement

Published April 4th, 2019 at 18:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo