Advertisement

Updated May 23rd, 2019 at 22:15 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की लोकसभा में धमाकेदार एंट्री, गांधीनगर से 5.57 लाख वोटों से जीते

शाह को 8.94 लाख वोट मिले जबकि चावडा को 3.37 लाख वोट मिले।इस सीट से 2014 के आम चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जीत दर्ज की थी।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से 5.57 लाख वोटों के अंतर से निर्वाचित घोषित किये गए। शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सी जे चावडा को परास्त किया।

शाह को 8.94 लाख वोट मिले जबकि चावडा को 3.37 लाख वोट मिले।इस सीट से 2014 के आम चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जीत दर्ज की थी।

बता दें, अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास एवं युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है । 

शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। ’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देता हूं।’’ 

शाह ने कहा कि जन-जन के विश्वास और अभूतपूर्व विकास की प्रतीक ‘मोदी सरकार’ बनाने के लिए भारत की जनता को कोटि-कोटि नमन। सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

आपको बताते हैं कि गांधी नगर सीट की खास बात क्या है? 1989 से एकतरफा मुक़ाबला रहा है, सालों से बीजेपी बड़े अंतर से जीतती रही है। इस सीट से अटल बिहार वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी चुनाव जीतते रहे हैं। इस सीट में सबसे ज़्यादा वोट पाटीदार समुदाय का है। पिछले लोकसभा चुनाव में 17 लाख 33 हजार 972 मतदाता थे।

गांधीनगर लोकसभा सीट देश की वीवीआईपी सीटों में से एक है। यह वो सीट है जहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी छह बार सांसद रहे हैं। गांधीनगर आडवाणी के राजनीतिक करियर के लिए बेहद खास रहा है। वह पहली बार 1991 में यहां से चुनाव जीते थे।

इसके बाद 1998 से वह लगातार 5 बार चुनाव जीते। लेकिन इस बार 91 वर्षीय आडवाणी की जगह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है।

पहली बार 1991 में गांधीनगर सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आडवाणी ने 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी इस सीट से जीत हासिल की।

Advertisement

Published May 23rd, 2019 at 22:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo