Advertisement

Updated September 20th, 2021 at 15:14 IST

पंजाब में नए CM को लेकर BJP नेता दुष्यंत गौतम का कांग्रेस पर वार, कहा, 'दलित वोट लूटने की साजिश रची जा रही है'

भारतीय  जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पार्टी पर दलित वोट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Reported by: Vineeta Mandal
BJP leader Dushyant Gautam
BJP leader Dushyant Gautam | Image:self
Advertisement

पंजाब में कांग्रेस द्वारा नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर है। भारतीय  जनता पार्टी  (BJP) के पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोलते हुए पार्टी पर दलित वोट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नए सीएम की आड़ में दलित वोट लूटने की साजिश रची जा रही है। बता दें कि पंजाब में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में आखिरी वक्त में राज्य का मुख्यमंत्री बदल जाना कई सियासी सवालों को जन्म दे रहा है। 

पंजाब बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, '(पंजाब में)  दलित सीएम बनाकर दलित वोट लूटने की साजिश रची जा रही है। ऐसा लगता है कि ये कांग्रेस की पुरानी आदत है।  उन्हें लगता है कि 3-4 महीने के लिए नए सीएम नियुक्त करने से उन्हें दलितों का पूरा वोट बैंक मिल जाएगा। यह सब दिखावा है।'

पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह अपने गृह क्षेत्र चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा कटालगढ़ साहिब में मत्था टेका।

गौरतलब है कि रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक, चन्नी 2012 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और निवर्तमान कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभागों को संभाल रहे थे।

इसे भी पढ़ें-नई पंजाब सरकार में ब्रह्म मोहिंद्रा और सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे डिप्टी सीएम

मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा 

बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि इनको दलितों पर भरोसा नहीं है। इन्हें मुसीबत में ही दलितों की याद आती है। ऐसे में पंजाब के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए।

बसपा अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विधानसभा चुनाव के समय पंजाब में मुख्यमंत्री बदलना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अभी भी दलितों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस मुश्किल में फंसी को दलित को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसी कारण पंजाब के दलितों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। इससे पहले मायावती ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री को चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई भी दी।

Advertisement

Published September 20th, 2021 at 15:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo