Advertisement

Updated November 17th, 2018 at 15:22 IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव में ये हैं बीजेपी के स्टार प्रचारक, देखे लिस्ट...

राजस्थान चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने स्टार चुनाव प्रचारक की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं.

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

राजस्थान चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने स्टार चुनाव प्रचारक की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं. दरअसल राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणभूमि पर अपना दमखम दिखाने के लिए बेताब हैं. ऐसे में केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी अपने हाथ से सिंहासन गवाना नहीं चाहती है. 

जीत का सेहरा एक बार फिर अपने सिर बांधने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है. इस सूची में बीजेपी के 40 बड़े नामों को शामिल किया गया है.

ये होंगे राजस्थान में बीजेपी के स्टार प्रचारक

  1. नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री
  2. अमित शाह- राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी
  3. राजनाथ सिंह- केंद्रीय गृह मंत्री
  4. सुषमा स्वराज- केंद्रीय विदेश मंत्री
  5. नितिन गडकरी- केंद्रीय परिवहन मंत्री
  6. रामलाल जी- राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, बीजेपी
  7. वसुंधरा राजे- मुख्यमंत्री, राजस्थान
  8. योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
  9. विजय भाई रुपाणी- मुख्यमंत्री, गुजरात
  10. शिवराज सिंह चौहान- मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
  11. मनोहरलाल खट्टर- मुख्यमंत्री, हरियाणा
  12. प्रकाश जावड़ेकर- केंद्रीय मंत्री
  13. अविनाश राय खन्ना- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी 
  14. वी. सतीश- राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, बीजेपी 
  15. ओम प्रकाश माथुर- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी 
  16. पी. मुरलीधर राव- राष्ट्रीय महामंत्री, बीजेपी 
  17. भूपेंद्र यादव- राष्ट्रीय महासचिव, बीजेपी 
  18. गोपाल शेट्टी- सांसद
  19. मदनलाल सैनी- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान
  20. उमा भारती- केंद्रीय मंत्री
  21. स्मृति ईरानी- केंद्रीय मंत्री
  22. पीयूष गोयल- केंद्रीय मंत्री
  23. राज्यवर्धन सिंह राठौर- केंद्रीय मंत्री
  24. अर्जुन मेघवाल- केंद्रीय मंत्री
  25. विजय गोयल- केंद्रीय मंत्री
  26. सी. आर. चौधरी- सांसद
  27. पी. पी. चौधरी- सांसद
  28. जनरल वी. के. सिंह- केंद्रीय मंत्री
  29. पुरुषोत्तम रुपाला- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी
  30. गजेंद्र सिंह शेखावत- केंद्रीय मंत्री
  31. कृष्ण पाल गुर्जर- सांसद
  32. गुलाबचंद कटारिया- गृह मंत्री, राजस्थान सरकार
  33. शाहनवाज हुसैन- राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी
  34. हेमा मालिनी- सांसद
  35. किरोडीलाल मीणा- सांसद
  36. नारायण पंचारिया- सांसद
  37. चंद्रशेखर- संगठन महामंत्री, राजस्थान बीजेपी
  38. भजनलाल शर्मा- प्रदेश महामंत्री, राजस्थान बीजेपी
  39. कैलाश मेघवाल- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
  40. वीरमदेव सिंह जैसास- प्रदेश मंत्री, राजस्थान बीजेपी

 

बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की भी दो सूची जारी कर दी है. पार्टी की पहली सूची में 131 नाम थे. और पार्टी की दो सूचियों में अब तक कुल मिलाकर 162 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं. इसमें उसने चार मंत्रियों सहित 40 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है जबकि कुल 19 महिलाएं अब तक पार्टी की सूची में स्थान पा सकी हैं. 

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान के बाद मतगणना 11 दिसंबर को होगी. 

Advertisement

Published November 16th, 2018 at 22:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo