Advertisement

Updated May 19th, 2019 at 21:00 IST

डबल एग्जिट पोल : BJP के खाते में जा सकती हैं दिल्ली की इतनी सीट, AAP और कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में रविवार को 59 सीटों पर मतदान के साथ संपन्न हो गया। अब मतगणना 23 मई को होगी। लेकिन अभी से राजनीतिक गलियारों के साथ तमाम मीडिया घरानों में कसायों का दौरा तेज होने लगा है कि आखिरकार किसको दिल्ली की सत्ता का सुख मिलेगा। 

इसी बीच रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क अपने दर्शकों के लिए भारत का सबसे बड़ा बार डबल एग्जिट पोल #RepublicExitPoll 'जन की बात' और सी वोटर की मदद से आपके सामने लेकर आया है। । इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है।  देश का दिल कहे जाने वाली दिल्ली में मुकाबला त्रिकोणीय है।

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली में मुख्यतौर पर तीन पार्टियों के बीच मुकाबला है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी।

C वोटर के मुताबिक किसको कितनी सीटें...?

सी वोटर के मुताबकि दिल्ली की सातों सीट NDA के खाते में जाती हुई दिख रही हैं। वहीं विपक्षी दलों दिल्ली में भी जोरदार झटका लगने वाला है। दिल्ली की सात सीट में से एक भी सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जाती नजर नहीं दिख रही है यह आम आदमी पार्टी के लिए भी ये किसी तगड़े झटके से कतई कम नहीं होगा। तो वहीं कांग्रेस को भी तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। 

C वोटर के मुताबिक  वोट शेयर -

सी वोटर के अनुसार वोट शेयर की बात करें तो BJP को लगभग 43.8 वोट प्रतिशत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस को 25.7  प्रतिशत वोट शेयर और अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को 22.5 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं निर्दलीय को 8 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।


बता दें, आम आदमी पार्टी ने 2014 में भी दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।


 

Advertisement

Published May 19th, 2019 at 16:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo