Advertisement

Updated March 11th, 2019 at 11:11 IST

National Approval Ratings: छत्तीसगढ़ मेें कांग्रेस और बीजेपी में हो सकती है कांटे की टक्कर! ये हैं सीटों का गणित

रिपब्लिक टीवी और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है।  इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

रिपब्लिक टीवी और CVoter आपके सामने National Approval Ratings लेकर आए हैं ताकि आपको पता चल सके की अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव होते हैं तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? किस राज्य में किस पार्टी का परचम लहराएगा? घान का कटोरा कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ कुछ दिनों पहले बीजेपी का गढ़ हुआ करता था। लेकिन हाल में हुए चुनाव कांग्रेस ने बड़ा उल्टफेर करते हुए राज्य में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई है।

रिपब्लिक टीवी और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है।  इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं। ​​​​​​
किसको कितनी सीटें-

National Approval Ratings के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में NDA को 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं UPA को 6 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में थे। वहीं जोगी की पार्टी का खाता खुलते हुए भी नहीं दिख रहा है।

वोट शेयर - 

National Approval Ratings के मुताबिक, UPA को लगभग 41।1 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं NDA को 43।4 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। और जोगी की पार्टी को 7।5 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

वहीं बात करें हाल में हुए राज्य में विधानसभा चुनाव की तो कांग्रेस ने 68 सीटों में तथा भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों में जीत हासिल की है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ :जे: को पांच सीटें तथा बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। जिसके बाद भूपेश सिंह बघेल को राज्य की कमान सौंपी गई है। अब उनपर आगमी लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीतने का दमोदार है। वहीं बीजेपी भी राज्य में वापसी करने की सपने देख रही है। 

 गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने लोकसभा की कुल 543 सीटों पर सात चरणों में चुनाव का ऐलान किया है। 11, 18, 23, 29 अप्रैल और 6, 12 और 19 मई को चुनाव होंगे। मतगणना एक साथ 23 मई को होगी। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक चरण में ही मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है।

Advertisement

Published March 10th, 2019 at 20:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 दिन पहलेे
11 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Hospital beds
44 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo