Advertisement

Updated April 29th, 2019 at 12:22 IST

Lok Sabha Chunav 2019: महाराष्ट्र में अंबानी, महाजन, मातोंडकर, रेखा ने वोट डाला, सितारों में वोटिंग को लेकर दिखा गजब का उत्साह

मुंबई में आम लोगों समेत बॉलीवुड और बिजनेस जगत के लोगों में वोट डालने का उत्साह दिखाई दिया।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

मुंबई की छह लोकसभा सीटों समेत महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। मतदान शुरू होने के पहले दो घंटों में 6.82 प्रतिशत वोट पड़े। इन संसदीय क्षेत्रों में करीब 3.11 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। 

मुंबई में आम लोगों समेत बॉलीवुड और बिजनेस जगत के लोगों में वोट डालने का उत्साह दिखाई दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, रेखा और कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला समेत बिजनेसमैन अनिल अंबानी, बीजेपी उम्मीदवार पूनम महाजन और आरबीआई के गवर्नर ने सुबह ही अपना वोट डाल दिया है।

राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, उत्तर-मुंबई सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज कोटक और मुंबई-सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी एकनाथ गायकवाड़ ने भी सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक (उत्तर महाराष्ट्र), मुंबई क्षेत्र की पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें, पुणे जिले के मावल और शिरूर तथा अहमदनगर जिले की शिर्डी सीटें शामिल हैं।

राज्य में आज जिन उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होना है उनमें केन्द्रीय मंत्री सुभाष भामरे (धुले), कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा (दक्षिण-मुंबई), कांग्रेस नेता प्रिया दत्त (मुंबई उत्तर-मध्य), राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ पवार (मावल) और उर्मिला मातोंडकर (उत्तर मुंबई) शामिल हैं।

2014 के आम चुनाव में भाजपा ने इन 17 में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। सहयोगी शिवसेना को नौ सीटें मिली थीं।

Advertisement

Published April 29th, 2019 at 11:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo