Advertisement

Updated September 29th, 2018 at 18:55 IST

इस सीरियल रेपिस्ट ने कितने रेप किए खुद भी याद नहीं, ऐसे बनाता था लड़कियों को अपना शिकार

सीरियल रेपिस्ट पर दर्ज 15 मामलों की लिस्ट पुलिस के पास हैं लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे रेप और मोलेस्टेशन के मामले हैं

Reported by: Dinesh Mourya
| Image:self
Advertisement


पिछले कई महीनों से मुंबई और उसके आसपास के चार शहरों में लोग सीरियल रेपिस्ट के आतंक के साये में जीने को मजबूर थे। एक के बाद एक बलात्कार की कई वारदातें हो रही थी लेकिन मासूम लड़कियों को शिकार बनाने वाला भेड़िया पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। लेकिन कुछ दिन पहले ही नवी मुंबई पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट को मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके से गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किये।

सिर्फ 8-13 साल की लड़कियों को ही बनाता था शिकार ?

पुलिस की माने तो, आरोपी रेहान कुरैशी, उम्र 34 साल, पिछले 4 वर्षों से एक्टीव था… सबसे पहले 2015 में उसने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसने रेप और मोलेस्टेशन का सिलसिला शुरु कर दिया।

चुंकी, आरोपी रेहान पेशे से सेल्समैन था तो उसे कई जगहों पर वेंडर्स से मिलने जाना पड़ता था । इसी दौरानवो जिस इलाके में जाता वहां अपने शिकार की तलाश करने लगता किसी भी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाने के पहले वो कई घंटों तक वहां की रेकी करता था।

आरोपी ने पुलिस को बताया की, नाबालिग लड़कियां जिनकी उम्र 8-13 साल की हैं वो उसके लिए बेहद आसान शिकार हुआ करती थी.. क्योंकि, वो बहुत जल्द उसकी बातों में फंस जाती थी और डराने धमकाने पर बेहद सहम जाती थी। मुश्किल आने पर वो इन लड़कियों को वहीं छोड़कर भागने में भी कामयाब हो जाता था।

नहीं याद कितनी लडकीयों का किया बलात्कार

आरोपी ने पुलिस को बताया की, पिछले चार साल में उसने कई लड़कियों को शिकार बनाया हैं। जहां उसे मौका मिल जाता वहीं वो अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लग जाता। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर जिले में कई वारदातों को अंजाम दे चुका हैं लेकिन कभी भी उसने अपने जुर्म को डायरी में लिखकर नहीं रखा। सीरियल रेपिस्टने यहां तक दावा किया की, वो उन लड़कियों के चेहरे तक याद नहीं हैं जिनके साथ उनसे दुष्कर्म किया हैं।


पीड़ित अभिभावकों से शिकायत करने आगे आए

सीरियल रेपिस्ट पर दर्ज 15 मामलों की लिस्ट पुलिस के पास हैं लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे रेप और मोलेस्टेशन के मामले हैं जो अब तक सामने नहीं आए हैं। चुंकी, खुद आरोपी क़बूल चुका हैं की उसने कई अन्य लड़कियों का रेप किया हैं तो अब पुलिस ने उन अभिभावकों से मामला दर्ज कराने की अपील की हैं जिनकी बेटीयों के साथआरोपी ने दुष्कर्म किया हैं। 

आरोपी को पता चल गया था की पुलिस की तलाश कर रही हैं

 नवी मुंबई पुलिस ने बताया की , चुंकी, हमने कई जगहों पर पोस्टर लगा दिये थे और अखबारों में उसके जुर्म की कहानीयां सुर्खियां बन रही थी इसलिये उसने पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिये कई पैंतरे आजमाएं। वो सिर्फ भीड़-भाड़ वाले लोकल ट्रेन में सफर करता था... पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना बंद कर दिया था।

Advertisement

Published September 29th, 2018 at 18:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo